लोकसभा चुनाव 2024: इंडिया गठबंधन से सीटें न मिलने पर पल्लवी पटेल ने किया रिएक्ट, एनडीए के ऑफर पर कही ये बात

इंडिया गठबंधन से सीटें न मिलने पर पल्लवी पटेल ने किया रिएक्ट, एनडीए के ऑफर पर कही ये बात
  • यूपी में अपना दल को इंडिया गठबंधन से नहीं मिली सीटें
  • पल्लवी पटेल ने कांग्रेस और सपा पर साधा निशाना
  • 3 सीटों की रखी थी मांग

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। लोकसभा चुनाव शुरु होने से पहले इंडिया गठबंधन में दरार पड़ती नजर आ रही है। उत्तरप्रदेश में एलयांस के सहयोगी दलों में से एक अपना दल (कमेरावादी) ने शुक्रवार को चुनावों में एक भी सीट न मिलने पर रिएक्शन दिया है। पार्टी का कहना है कि इंडिया गठबंधन यूपी में उसके साथ ठीक वैसा ही सलूक कर रहा है, जैसे बिहार में सीएम नीतीश कुमार के साथ किया गया था। जब अपना दल की नेता पल्लवी पटेल से एनडीए की ओर से यूपी की सीटों के ऑफर को स्वीकार करने का सवाल पूछा गया था। तो उन्होंने इसके जवाब में कहा था कि उनकी पार्टी को एनडीए ने ऐसा कोई भी ऑफर नहीं दिया है। यदि भविष्य में ऐसा कुछ संभव होता है तो इस पर पार्टी ही फैसला लेगी। इसके अलावा पटेल ने बताया कि गठबंधन से यूपी में सीट शेयरिंग को लेकर बातचीत जारी है।

कांग्रेस और सपा पर कसा तंज

अपना दल की नेता ने यूपी में इंडिया गठबंधन से सीट शेयरिंग पर चल रही खींचतान वाले इस बयान को संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा था। उन्होंने कहा था कि आगामी चुनाव के मद्देनजर उनकी पार्टी को राज्य की एक भी सीट ऑफर नहीं की गई है। इसके अलावा उन्होंने समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो अखिलेश यादव और इंडिया गठबंधन के नेतृत्व वाली कांग्रेस पर तंज भी कसा है। पल्लवी पटेल ने कहा कि उनका अपना दल (कमेरावादी) पार्टी के साथ क्या करने का इरादा है।

पल्लवी पटेल ने मांगी थी यूपी की 3 सीटें

इसके अलावा उन्होंने तीखे सुर में अलयांस की ओर से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ हुए वाकये का जिक्र भी किया। उन्होंने कहा कि गठबंधन बिहार में नीतीश कुमार के साथ हुए सलूक को अब उत्तप्रदेश में अपना दल (कमेरावादी) की अध्यक्ष राजमाता कृष्णा पटेल के साथ अपना रही है। पल्लवी पटेल का कहना है कि उनकी पार्टी ने विपक्षी गठबंधन से यूपी की मिर्जापुर, फूलपुर और कौशाम्बी लोकसभा सीटें की मांग रखी थी। मगर, इसके बावजूद उनके पाले में एक भी सीट नहीं आई।

बता दें, साल 2022 यूपी विधानसभा चुनाव में पल्लवी पटेल ने सपा के साथ गठबंधन किया था। सपा ने उन्हें सिराथू सीट से चुनावी मैदान में उतारा था। चुनाव में पटेल ने उत्तप्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को हराया था।

पल्लवी पटेल ने सपा से विवाद को लेकर विधायक पद से इस्तीफा देने के सवाल पर प्रतिक्रिया भी दी। उन्होंने कहा था कि "मैं समाजवादी पार्टी की विधायक नहीं बल्कि अपना दल गठबंधन की विधायक हूं।"

Created On :   22 March 2024 11:24 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story