कोलकाता गैंगरेप केस: पश्चिम बंगाल में बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर बीजेपी नेताओं ने फिर साधा निशाना कहा ममता के गुंडा राज में महिलाएं सबसे ज्यादा असुरक्षित

- पूरे पश्चिम बंगाल में कानून-व्यवस्था बिगड़ चुकी है-केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान
- सरकार को अपनी कुंभकरण नींद से उठना चाहिए
- NCW सदस्य अर्चना मजूमदार साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज पहुंचीं
डिजिटल डेस्क, कोलकाता। पश्चिम बंगाल में कोलकाता गैंगरेप केस को लेकर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा न केवल कोलकाता बल्कि पूरे पश्चिम बंगाल में कानून-व्यवस्था बिगड़ चुकी है। गुंडा राज शुरू हो चुका है। पश्चिम बंगाल में महिलाएं सबसे ज्यादा असुरक्षित हैं। (पश्चिम बंगाल) सरकार को अपनी कुंभकरण नींद से उठना चाहिए और साथ ही उन्हें सत्ता से भी जाना चाहिए।
पुरी भगदड़ पर उन्होंने कहा, "मुझे सुबह इस दुखद घटना की जानकारी हुई। मैंने वहां के मुख्यमंत्री से बात की है, अन्य अधिकारियों से भी बातचीत की है। वहां की सरकार ने इस घटना की पूरी जिम्मेदारी ली है... उचित कार्रवाई की जाएगी। मेरा भरोसा है कि पूरी स्थिति को सुधारने का प्रयास किया जाएगा।
NCW सदस्य अर्चना मजूमदार साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज पहुंचीं, जहां कॉलेज परिसर में एक छात्रा के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई थी।
कोलकाता में हुए कथित सामूहिक दुष्कर्म मामले पर बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा मेडिकल कॉलेज में जो छात्रा के साथ घटना घटी, उस समय पूरा बंगाल सिहर उठा था लेकिन ममता बनर्जी ने उससे कोई सीख नहीं ली। ममता बनर्जी का अहंकार बढ़ता जा रहा है और सत्ता के नशे में चूर होकर ममता बनर्जी अब ना देश की चिंता कर रही हैं और ना ही प्रदेश की चिंता कर रही हैं। इसलिए ऐसी सरकार को तुरंत अपदस्थ किया जाना चाहिए और इस निरंकुश शासन को हटाकर वहां की जनता को स्वछंद जीने के लिए फिर से चुनाव करवाना चाहिए।
Created On :   29 Jun 2025 12:52 PM IST