UP News: PDA यानी 'पीट देगा अहीर' और 'पीट देगा अल्पसंख्यक', सपा पार्टी पर जमकर बरसे ओम प्रकाश राजभर

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। यूपी के विधानसभा चुनाव होने में अभी समय है, लेकिन अभी से सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच आरोप-पत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री और सुभासपा चीफ ओम प्रकाश राजभर ने विपक्षी पार्टी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश में दलितो का अगर कोई अपमान कर रहा है तो वह मुस्लिम और यादव जाति के लोगों कर रहे हैं।
राजभर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट किया है। इस दौरान उन्होंने सपा समर्थकों पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने लिखा "अरे वो, सपाई लोडरों! तुम्हें क्या लगा ओम प्रकाश राजभर भूल गया? पीडीए यानी 'पीट देगा अहीर' और 'पीट देगा अल्पसंख्यक' (सपाई) की दूसरी किस्त जारी नहीं करेगा? दलितों पर सपाई यादवों और सपाई मुसलमानों के अत्याचार को जोनवार और कमिश्नरेटवार सार्वजनिक नहीं करेगा? तो यह तुम्हारी गलतफहमी है. लो लोडरों, पढ़ना-लिखना जानते हो तो आंख गड़ा के पढ़ लो, यूपी पुलिस की रिपोर्ट।"
राजभर ने आगे लिखा "पूरे प्रदेश के हर पुलिस जोन और पुलिस कमिश्नरेट में दलितों-शोषितों पर हुए अत्याचार के मामलों में सबसे ज्यादा 'तुम सब' ही शामिल हो। पहले गोरखपुर से ही शुरू कर रहा हूं। कल एसी में बइठ के पीसी किये थे न तुम्हारे 'बिलायत वाले भइया जी' अखिलेश यादव कि गोरखपुर में दलितों पर सबसे ज्यादा अत्याचार हुआ है, इसलिए सबसे ज्यादा हुआ क्योंकि यहां भी तुम महा उज्जड और अपराधी प्रवृत्ति वाले लोडरों के कारनामे ही सबसे ज्यादा चीख रहे हैं।"
सुभासपा पार्टी चीफ ने आगे लिखा "गोरखपुर जोन में कुल 760 मामले दर्ज हुए हैं, बता देना अपने 'भइया जी' को इन्हें अंजाम देने वाले सबसे ज्यादा 297 यादव और 344 मुस्लिम शामिल रहे हैं। सबसे अधिक बनारस जोन में जहां 603 मामलों में 650 यादव और 178 मुस्लिमों पर दलित उत्पीड़न के मुकदमे दर्ज हुए हैं।"
Created On :   19 Jun 2026 1:34 AM IST









