Ravi Kishan News: "हम गुटखा कैसे और क्यों खाएंगे, च्युइंगम खा रहे थे", योग वाले वायरल वीडियो पर रवि किशन की प्रतिक्रिया

हम गुटखा कैसे और क्यों खाएंगे, च्युइंगम खा रहे थे, योग वाले वायरल वीडियो पर रवि किशन की प्रतिक्रिया
अभिनेता और सांसद रवि किशन इन दिनों एक वायरल वीडियो को लेकर चर्चा में हैं।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अभिनेता और सांसद रवि किशन इन दिनों एक वायरल वीडियो को लेकर चर्चा में हैं। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले गोरखपुर में आयोजित योग सत्र में हिस्सा लेने पहुंचे रवि किशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया। वीडियो में योग करते समय उनके मुंह की गतिविधि देखकर कई लोगों ने दावा किया कि वह गुटखा चबा रहे हैं। मामला बढ़ने पर रवि किशन ने दैनिक भास्कर से बातचीत में स्पष्ट किया कि वह गुटखा नहीं बल्कि च्युइंगम खा रहे थे।

वीडियो पर मचा बवाल, क्या है पूरा मामला?

दरअसल, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) से पहले रवि किशन गोरखपुर में आयोजित कई योग कार्यक्रमों में शामिल हुए थे। लोगों को योग और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए आयोजित इन सत्रों में उन्होंने आम लोगों के साथ योगाभ्यास भी किया। इसी दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।वायरल क्लिप में रवि किशन योग करते हुए मुंह चलाते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आते ही कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने दावा करना शुरू कर दिया कि सांसद योग करते हुए गुटखा चबा रहे हैं। देखते ही देखते यह वीडियो चर्चा का विषय बन गया।

दैनिक भास्कर से क्या बोले रवि किशन?

विवाद बढ़ने पर रवि किशन ने दैनिक भास्कर से बातचीत में आरोपों को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा, ‘हम गुटखा कैसे और क्यों खाएंगे? मैं तो च्युइंगम खा रहा था। हमें आदत है च्युइंगम खाने की। हम अक्सर कई आयोजनों के दौरान इसे खाते रहते हैं। उनका कहना है कि वीडियो को देखकर लोगों ने गलत निष्कर्ष निकाल लिया। लोगों को सच में हर बात पर जल्दी होती है बिना सोचे समझे कुछ भी बोलते हैं। हमारे गुटखा खाने का सवाल ही नहीं उठता।’

अक्सर सुर्खियों में रहते हैं रवि किशन

रवि किशन उन चुनिंदा सितारों और नेताओं में शामिल हैं जो जब भी कैमरे के सामने आते हैं, किसी न किसी वजह से चर्चा में आ जाते हैं। कभी उनका देसी अंदाज लोगों का ध्यान खींचता है तो कभी उनके बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं। अभिनेता से सांसद बने रवि किशन की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उनके इंटरव्यू, सार्वजनिक कार्यक्रमों में दिए गए भाषण और मंच पर की गई टिप्पणियां अक्सर इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन जाती हैं। यही वजह है कि गोरखपुर के योग कार्यक्रम का यह वीडियो भी देखते ही देखते वायरल हो गया और लोगों ने उस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दीं।

अभिनय और राजनीति दोनों में सक्रिय

रवि किशन राजनीति के साथ-साथ अभिनय की दुनिया में भी लगातार सक्रिय हैं। हाल ही में वे ‘मामला लीगल है' के दूसरे सीजन में नजर आए थे, जहां उनके काम की काफी सराहना हुई। आने वाले दिनों में वह अजय देवगन की फिल्म ‘धमाल 4' में समुद्री लुटेरे के किरदार में दिखाई देंगे।

ट्रोलर्स ने किए ऐसे कमेंट्स

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर यूजर्स ने कई मजाकिया और तंज भरे कमेंट किए

‘फेस योग है, गुटखा चबा रहे हैं ताकि मसूड़ों की स्ट्रेचिंग हो सके।'

‘माननीय सांसद रवि किशन ऑक्सीजन चबाते हुए योग कर रहे हैं।'

‘गुटखासन कर रहे होंगे।'

‘गुटखा नहीं, खैनी खाई है।'

‘पीछे मुड़कर शायद जगह ढूंढ रहे हैं कि कहां थूकना है।'

Created On :   18 Jun 2026 11:42 PM IST

Tags

Next Story