Priyanka Chaturvedi: सपा पार्टी में टूट की अटकलों पर प्रियंका चतुर्वेदी की आई प्रतिक्रिया, हवा ऐसी चली सब भागने में लगे

डिजिटल डेस्क, मुंबई। पहले टीएमसी और उसके बाद शिवसेना (UBT) अब सपा पार्टी में टूट का दावा किया जा रहा है। इसी बीच पूर्व सांसद प्रियंका चतुर्वेदी का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा वो हवा में पतंगबाजी कर रहे हैं। इस समय ऐसी हवा बनी हुई है सब भागने की फिराक में हैं। मैं नहीं मानती हूं कि उत्तर प्रदेश में वही किया जाएगा क्योंकि सांसदों की संख्या ज्यादा है। दो तिहाई बनाने में उनको बहुत समय लग जाएगा, तब तक 2029 का चुनाव आ जाएगा।
जब उनसे पूछा गया कि इंडिया अलायंस किस तरह से डिफेंड करेगी. इस पर प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, इसमें डिफेंड क्या करना है? डिफेंड तो भारतीय जनता पार्टी को करना चाहिए। उनके अलायंस को करना चाहिए। आपमें सत्ता की इतनी भूख है कि आप संविधान को खराब कर दो। आप एजेंसियों को अपनी मुट्ठी में कर रहे हो। आप डर का माहौल बनाकर रख रहे हैं. लोकतंत्र के उसूलों को ताक पर डाल दो. हमें कोई बचाव करने की जरूरत नहीं है। डिफेंड तो बीजेपी को करना होगा कि क्यों इस तरह के काम हो रहे हैं।
शिवसेना (UBT) नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने ये भी कहा, सबसे पहले तो मैं एक कॉलेज का उद्घाटन करने आई हूं, जो शिक्षा का केंद्र है। मैं उम्मीद करती हूं कि जो विद्या का केंद्र है, विद्या का दीपक है, उन सभी लोगों पर लागू होगा जो इस समय किसी तरीके का बहाना बना रहे हैं। जिस पक्ष ने उन्हें जीत दिलाई, जिस पक्ष ने उनको स्तित्व दिया, जिस पक्ष ने उनको सांसद की जिम्मेदारी दी। आज वे उसी पक्ष के खिलाफ बहाने बना रहे हैं।
उन्होंने आगे कहा चाहे वे चार पेज लिखें या 400 पेज लिखें. महाराष्ट्र की जनता जानती है कि जो उनका वोट था उसके खिलाफ काम करने वाले हैं. जनता से ही आपको ये जगह मिली, जनता ही आपको इस जगह से निकालेगी। जिस तरह का काम हो रहा है, मैं उसे राजनीतिक भ्रष्टाचार मानती हूं, जहां लोग पैसों की बुनियाद पर सत्ता पाते हैं और सत्ता में रहने के लिए लालच दिखाते हैं।
Created On :   19 Jun 2026 1:08 AM IST









