भाजपा के साथ 'जनता का आशीर्वाद' इसलिए 'जन आशीर्वाद यात्रा' निकाल रहे हैं - मुख्यमंत्री शिवराज

भाजपा के साथ जनता का आशीर्वाद इसलिए जन आशीर्वाद यात्रा निकाल रहे हैं - मुख्यमंत्री शिवराज
'जन आशीर्वाद यात्रा' निकाल रहे हैं - मुख्यमंत्री शिवराज

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश में भाजपा जहां 'जन आशीर्वाद यात्रा' निकाल रही है, वहीं कांग्रेस पार्टी 'आक्रोश यात्रा' निकालने जा रही है। इस पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हमें जनता का आशीर्वाद मिल रहा, इसलिए जन आशीर्वाद यात्रा निकाल रहे हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने संवाददाताओं से चर्चा करते हुए कहा, भाजपा को जनता का प्यार, आशीर्वाद और समर्थन मिल रहा है। जिनको प्यार मिलेगा, वह आशीर्वाद मांगेंगे और जिनको आक्रोश मिलेगा, वह आक्रोश यात्रा निकालेंगे।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि, जनता में आक्रोश है क्योंकि कांग्रेस ने कोई वादा पूरा नहीं किया, 900 वचन पूरा ही नहीं किए, आक्रोश है, क्योंकि कांग्रेस ने मध्य प्रदेश को भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया था। आक्रोश है, इसलिए है, क्योंकि जनधन वो खा गए।आक्रोश इसलिए है, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 'जल जीवन मिशन' जैसी योजना शुरू नहीं की। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा, आक्रोश है क्योंकि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में उन्होंने नाम नहीं भेजे थे, किसानों के साथ धोखा किया।

आक्रोश इसलिए है, क्योंकि पीएम आवास वापस लौटा दिए थे, संबल योजना उन्होंने बंद कर दी थी। आक्रोश इसलिए है, क्योंकि उन्होंने बहनों को भी छला, चार हजार बेटा-बेटी के जन्म के पहले और 12 हजार जन्म के बाद मिलता था, वह देना बंद कर दिया। आक्रोश इसलिए है क्योंकि बेटियों की शादी करवाने के बाद, जो राशि दी जाती थी, वह राशि उन्होंने नहीं दी। आक्रोश इसलिए है, क्योंकि मेरे भांजे-भांजियों के लैपटॉप उन्होंने छीन लिए, साइकिल देना बंद कर दी। आक्रोश इसलिए है कि उन्होंने हमारे जो बेटा-बेटी थे, उनके मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना ठंडे बस्ते में डाल दी। आक्रोश इसलिए है क्योंकि बुजुर्गों की तीर्थ यात्रा करवाना, उन्होंने बंद कर दिया था।

(आईएएनएस)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   7 Sep 2023 3:32 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story