महाराष्ट्र: पूर्व मंत्री बीजेपी नेता हर्षवर्धन पाटिल एनसीपी (शरद पवार) में शामिल

डिजिटल डेस्क, इंदापुर। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है। महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री हर्षवर्धन पाटिल ने बीजेपी छोड़ने के कुछ दिनों बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-शरदचंद्र पवार को ज्वॉइन कर लिया है। हालांकि पूर्व मंत्री हर्षवर्धन पाटिल के एनसीपी एसपी में शामिल होने की खबर उनके बीजेपी छोड़ने के बाद से ही चल रही थी।
सोमवार को एनसीपी एसपी में शामिल हुए बीजेपी के पूर्व नेता से पार्टी को काफी नुकसान होने का अनुमान है। पार्टी प्रमुख शरद पवार की मौजूदगी में हर्षवर्धन पाटिल को राकांपा (एसपी) में शामिल किया गया।
पूर्व विधायक हर्षवर्धन पाटिल ने एनसीपी शरद पवार में शामिल होने के बाद कहा कि उनके समर्थक चाहते हैं कि वे पुणे जिले में आने वाली इंदापुर विधानसभा सीट से आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव लड़ें, जिसका वह पहले प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। पूर्व मंत्री पाटिल ने इस बात पर जोर दिया कि लोकतंत्र में राजनीतिक दल से ज्यादा लोग महत्वपूर्ण हैं।
Created On :   7 Oct 2024 7:06 PM IST















