श्रद्धांजलि: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई कांग्रेस नेताओं ने आज पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई कांग्रेस नेताओं ने आज पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
  • देश भर के कांग्रेस नेताओं ने वीरभूमि पहुंचकर समाधि पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की
  • कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ,उनके पति व्यवसायी रॉबर्ट वाड्रा और उनके बेटे रेहान वाड्रा ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की
  • कांग्रेस हर साल सद्भावना दिवस के रूप में मनाती है

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न से सम्मानित राजीव गांधी को उनकी 81वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की आज 20 अगस्त को 81वीं जयंती है। कांग्रेस पार्टी द्वारा सद्भावना दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर, देश भर के कांग्रेस नेताओं ने वीरभूमि पहुंचकर उनकी समाधि पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की, सभी कांग्रेस नेताओं ने उन्हें करते हुए उनके महान योगदान को याद किया।

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने पिता, पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर उन्हें वीर भूमि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके पति, व्यवसायी रॉबर्ट वाड्रा और उनके बेटे रेहान वाड्रा ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने वीर भूमि पर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट साझा करते हुए बताया कि दिल्ली में राजीव गांधी की समाधि वीरभूमि पर कांग्रेस नेताओं समेत उन्होंने श्रद्धांजलि दी। उन्होंने राजीव गांधी को एक दूरदर्शी सोच वाले व्यक्ति के रूप में याद किया, जिन्होंने सूचना क्रांति की नींव रखकर भारत को एक नए युग की ओर अग्रसर किया। गहलोत ने यह भी कहा कि पंचायती राज को मजबूती देने और युवाओं की लोकतंत्र में भागीदारी सुनिश्चित करने जैसे उनके कार्यों को हमेशा याद किया जाएगा।

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने पार्टी कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी जयंती पर वीर भूमि पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

आपको बता दें राजीव गांधी की जयंती को कांग्रेस हर साल सद्भावना दिवस के रूप में मनाती है। इस दिन की शुरुआत 1991 में राजीव गांधी की हत्या के बाद 20 अगस्त 1992 को हुई थी। राजीव गांधी ने प्रधानमंत्री के रूप में राष्ट्रीय एकता और सांप्रदायिक सद्भाव पर विशेष जोर दिया था।

कांग्रेस सांसद के.सी. वेणुगोपाल ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी जयंती पर वीर भूमि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

Created On :   20 Aug 2025 12:21 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story