मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023: प्रचार के अंतिम दिन प्रह्लाद और कुलस्ते ने दमोह में संभाला मोर्चा

प्रचार के अंतिम दिन प्रह्लाद और कुलस्ते ने दमोह में संभाला मोर्चा
  • बुधवार को थम गया मध्य प्रदेश में चुनाव प्रचार
  • अंतिम दिन प्रह्लाद और कुलस्ते ने दमोह में संभाला मोर्चा

डिजिटल डेस्क, दमोह। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन बुधवार को केन्द्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल तथा फग्गनसिंह कुलस्ते ने दमोह में मार्चा संभाला और भाजपा प्रत्याशी के पक्ष चुनावी सभा की। जिले के जबेरा विधानसभा क्षेत्र के हर्रई में केन्द्रीयमंत्रीद्धय ने आमसभा दौरान कांग्रेस पर जमकर निशाना साधते हुए भाजपा के वचन पत्र की योजनाओं को साझा किया। सभा दौरान प्रह्लाद पटेल ने कहा, भाजपा के पास विकास के साथ विरासत के संरक्षण का विजन है। श्री राम हमारी जीवन शैली है, ये चुनाव में वोट मांगने का माध्यम नहीं है। भाजपा वोट का सौदा नहीं करती,बल्कि गरीब कल्याण और कमजोर वर्ग के हितैषी के रूप में कार्य करती है। समाज के प्रत्येक वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोडऩे का कार्य किया है। भाजपा का संकल्प पत्र उसी दिशा में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम है।

कांग्रेस का महिला कल्याण से लेना देना नहीं

केन्द्रीय मंत्री तथा दमोह सांसद प्रह्लाद पटेल ने कहा कि भाजपा ने महिला आरक्षण बिल पास करके ये तय कर दिया है कि लोकसभा और विधानसभा में महिलाएं विधायक और सांसद बनकर बैठेंगी और अपने हक की आवाज मुखरता के साथ उठा सकेंगी। उन्होंने लाड़ली बहना योजना को लेकर कहा कि कांग्रेस आज किस मुंह से वोट मांगने आ रही है। पूर्व में लाड़ली बहना योजना की शिकायत करके ये सिद्ध कर दिया था कि कांग्रेसियों को गरीब और महिला कल्याण से कोई लेना-देना नहीं है।

भाजपा ने नहीं किया भेदभाव

केंद्रीय मंत्री तथा मंडला सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा कि विरसा मुंडा की जयंती मनाने का कार्य, आदिवासी बंधुओं को सम्मान देने, स्मारक बनाने, का कार्य अगर किसी ने किया तो भाजपा सरकार ने किया हैं। कांग्रेस ने कभी चिंता नहीं की। आदिवासी भाईयों को मकान दिए गए। हर घर नल कनेक्शन दिया गया, किसी भी वर्ग के साथ भेदभाव नही किया गया। सभी वर्गो को बराबर योजनाओं का लाभ मिल रहा हैं।

Created On :   15 Nov 2023 5:55 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story