मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023: व्यापम घोटाले का जिक्र कर प्रियंका गांधी ने मध्य प्रदेश के चुनाव में बढ़ाया सियासी पारा

व्यापम घोटाले का जिक्र कर प्रियंका गांधी ने मध्य प्रदेश के चुनाव में बढ़ाया सियासी पारा
  • मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में वार पलटवार का दौर जारी
  • कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बीजेपी सरकार पर साधा निशाना

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी गुरुवार को मध्य प्रदेश के धार जिले पहुंचीं। जहां जन आक्रोश यात्रा को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि प्रवर्तन निर्देशालय (ईडी) हर जगह पहुंच जाती है। लेकिन मध्य प्रदेश में इतना घोटाला हुआ है, फिर भी ईडी यहां नहीं पहुंची। महाकाल कॉरिडोर में घोटाला हुआ है। बीजेपी की सरकार ने भगवान की मूर्तियों की भी नहीं छोड़ा।

प्रियंका गांधी ने धार जिले के राजगढ़ में आयोजित जन आक्रोश सभा में भाजपा सरकार पर हमला करते हुए कहा कि बीते 18 साल में इस प्रदेश में भाजपा के शासनकाल में ढाई सौ से ज्यादा घोटाले हुए हैं, मगर इन घोटालेबाजों के यहां कोई भी जांच एजेंसी नहीं भेजी गई जबकि इन जांच एजेंसियों को सबके घर भेज दिया जाता है। उन्होंने आगे कहा, "यहां व्यापम का घोटाला हुआ जिसमें 50 से अधिक लोगों की मौत हुई। इन्होंने (BJP) जांच कराई? किसी ने इनके खिलाफ कुछ बोल दिया, कुछ लिख दिया एकदम उनके घर ED पहुंच जाती है। फिल्मों के अभिनेताओं के घर भी ED पहुंच जाती है। इनके अधिकारियों, नेताओं के घर ED क्यों नहीं पहुंची?"

प्रियंका गांधी ने घोटालों का किया जिक्र

संबोधन के दौरान प्रियंका गांधी ने राज्य में हुए घोटालों का जिक्र किया। उन्होंने कहा, 'राज्य में पोषण आहार, मिड डे मील, सर्व शिक्षा अभियान, स्कॉलरशिप, भर्ती परीक्षा, कारम डेम में भी घोटाला हुआ है। इसके अलावा यहां व्यापम घोटाले में 50 से अधिक लोगों की मौत हुई। सवाल है कि क्या इन्होंने (BJP) इसकी जांच कराई? प्रियंका गांधी ने आगे कहा, 'जब मैं यहां आ रही थी तो यहां के लोगों से मैंने पूछा क्या लगता है इस बार के चुनाव में क्या होने वाला है। वह कहने लगे राजा जा रहा है और उनका वोट रोजगार देने वालों के लिए होगा' कांग्रेस महासचिव ने कहा, 'जब से मध्य प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनी है, तब से यहां लगातार महंगाई बढ़ती जा रही है। गरीब लोग परेशान हैं।'


Created On :   5 Oct 2023 12:51 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story