MP Election 2023: धार पहुंची प्रियंका गांधी ने कहा, राजा जा रहा है और अब रोजगार के लिए होगी वोटिंग

धार पहुंची प्रियंका गांधी ने कहा, राजा जा रहा है और अब रोजगार के लिए होगी वोटिंग
प्रियंका गांधी धार पहुंची

डिजिटल डेस्क, धार। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने भारतीय जनता पार्टी की केंद्र और मध्य प्रदेश प्रदेश दोनों ही सरकार पर जमकर हमले बोले और कहा कि अब तो यहां की जनता भी कहने लगी है कि इस बार राजा जा रहा है और उनका वोट रोजगार के लिए जाएगा। प्रियंका गांधी ने धार जिले के राजगढ़ में आयोजित जन आक्रोश सभा में भाजपा सरकार पर हमला किया और कहा कि बीते 18 साल में इस प्रदेश में भाजपा के शासनकाल में ढाई सौ से ज्यादा घोटाले हुए हैं, मगर इन घोटाले बाजों के यहां कोई भी जांच एजेंसी नहीं भेजी गई जबकि इन जांच एजेंसियों को सबके घर भेज दिया जाता है। किसी ने उनके खिलाफ बोला और वहां ईडी पहुंच जाती है। फिल्म के अभिनेताओं के घर भी ईडी पहुंच जाती है, मगर यहां के अधिकारियों और नेताओं के यहां ईडी नहीं पहुंची।

प्रियंका गांधी ने धार दौरे का जिक्र करते हुए कहा कि मैं जब यहां आ रही थी तो नौजवानों से मैंने पूछा क्या लगता है इस बार के चुनाव में क्या होने वाला है। वह कहने लगे राजा जा रहा है और उनका वोट रोजगार देने वालों के लिए होगा। प्रियंका गांधी ने राज्य में हुए घोटालों का जिक्र करते हुए कहा पोषण आहार, मिड डे मील, सर्व शिक्षा अभियान, स्कॉलरशिप, भर्ती परीक्षा, कारम डेम में भी घोटाला हुआ है। यहां व्यापम घोटाले में तो 50 से अधिक लोगों की मौत तक हुई है। सवाल है कि क्या इन्होंने इसकी जांच कराई? प्रियंका गांधी ने यहां पहुंचने पर सबसे पहले मोहनखेड़ा तीर्थ के गुरु मंदिर में जाकर ट्रस्टियों से मुलाकात की और पूजा भी की।

(आईएएनएस)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   5 Oct 2023 10:47 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story