Punjab News: जेल में चल रहे भ्रष्टाचार पर पंजाब सरकार ने लिया सख्त एक्शन, 25 अधिकारियों कर दिया सस्पेंड

- पंजाब सरकार ने भ्रष्टाचार को लेकर किया अहम फैसला
- जेल में सही से काम ना होने पर लिया सख्त एक्शन
- 25 अधिकारियों को किया सस्पेंड
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पंजाब में चल रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ पंजाब की भगवंत मान की सरकार ने सख्त एक्शन लिया है। जेल में अच्छे और सही ढंग से कामकाज होने के लिए अधिकारियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया गया है। भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार ने अलग-अलग जेलों के करीब 25 अधिकारियों को सस्पेंड किया है। सस्पेंडेड पुलिस अधिकारियों में 3 डिप्टी सुपरिडेंट, 2 असिस्टेंट सुपरिडेंट के अलावा अन्य जेल कर्मचारी शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक, मान सरकार ने ये फैसला भ्रष्टाचार औ ड्रग्स नेटवर्क को खत्म करने के लिए लिया है। सरकार को जेल के अंदर भ्रष्टाचार होने की जानकारी मिली थी।
पंजाब सरकार के प्रवक्ता ने दी जानकारी
पंजाब सरकार के प्रवक्ता के मुताबिक, जेल में ड्रग्स नेटवर्क को खत्म करने के लिए सरकार को ये फैसला लेना पड़ा है। इसके पहले सरकार को जेल में भ्रष्टाचार की जानकारी भी मिली थी। इसके बाद ही सरकार ने सख्त रुख अपनाते हुए ये कदम उठाया है। सरकार की तरफ से ये एक्शन जेल के कामों में ट्रांसपैरेंसी सुनिश्चित करने के लिए लिया गया है। ऐसा माना जा रहा है कि अधिकारी अपने पद को गंभीरता से लेंगे और लापरवाही नहीं बरतेंगे।
नशे को लेकर पंजाब सरकार रहती है सख्त
नशे को लेकर अक्सर पंजाब सरकार ने सख्त रुख ही अपनाया है। नशों पर रोक लगाने के लिए अब तक प्रदेश की सरकार ने कई ठोस कदम खड़े किए हैं। इसके पहले भी पंजाब सरकार ने डेटा इंटेलिजेंस और तकनीकी सहायता की इकाई स्थापित करने के लिए अनन्या बिड़ला फाउंडेशन के साथ एक समझौता भी किया था। इसके बाद भगवंत मान का कहना है कि, ये फैसला पूरे राज्य में नशे पर रोक लगाने के बाद ही लिया गया है।
सीएम भगवंत मान का क्या है कहना?
सीएम भगवंत मान ने उम्मीद जताते हुए कहा है कि, इससे नशे के पूरे तंत्र पर बड़ा प्रहार लगेगा और जो युवा मौजूदा समय में नशे के चंगुल में फंसे हुए हैं, उनको भी छुटकारा मिलेगा। हमारा युवा नशे की लत में आकर भविष्य को बर्बाद कर रहा है।
Created On :   28 Jun 2025 12:09 PM IST