लुधियाना उपचुनाव 2025: अरविंद केजरीवाल ने संजीव अरोड़ा के समर्थन में की रैली, APP उम्मीदवार की जीत का किया दावा

अरविंद केजरीवाल ने संजीव अरोड़ा के समर्थन में की रैली, APP उम्मीदवार की जीत का किया दावा
  • लुधियाना विधानसभा सीट पर 19 जून को होने है उपचुनाव
  • आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने की रैली
  • APP उम्मीदवार संजीव अरोड़ा के समर्थन में मांगे वोट

डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। पंजाब की लुधियाना वेस्ट विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने है। इसे लेकर राजनीतिक दलों ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। इस क्रम में मगंलवार को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने लुधियाना वेस्ट सीटे से पार्टी उम्मीदवार संजीव अरोड़ा के पक्ष में वोट की मांग की है। इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर संजीव अरोड़ा चुनाव जीतते हैं तो हम उन्हें मंत्री बना देंगे।

केजरीवाल ने आप प्रत्याशी के समर्थन में की रैली

AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, "आज मैं एक बड़ा एलान करके जा रहा हूं। अगर आपने भारत भूषण आशु को वोट दिया तो आपको एक विपक्ष का एमएलए मिलेगा, जो आपके कोई काम नहीं करा पाएगा। अगर आपने 19 तारीख को संजीव अरोड़ा जी को वोट देकर विजयी बनाया तो हम 20 तारीख को इन्हें कैबिनेट मंत्री बना देंगे। भगवंत मान साहब की भी इस पर सहमति है। आप अपना फर्ज पूरा कर दो, हम इनको पंजाब की कैबिनेट के अंदर मंत्री बना देंगे।"

इसके आगे उन्होंने कहा कि संजीव अरोड़ा लुधियाना वेस्ट को, आपके बच्चों को, परिवार को सबकी जिंदगी चमका देंगे, सबका सुधार कर देंगे। जैसा कि भगवंत मान साहब ने कहा कि 19 जून को वोट डालने जरूर जाना। एक नंबर के ऊपर बटन दबाकर वोट डालना।''

विरोधी पार्टी के उम्मीदवार पर साधा निशाना

संजीव अरोड़ा की तारीफ करते हुए उन्होंने आगे कहा, ''दिल्ली में एक गरीब व्यक्ति के बच्चे को ऐसी बीमारी थी जिसके इलाज के लिए 16 करोड़ का इंजेक्शन लगना था। संजीव अरोड़ा जी ने हम सभी से योगदान लेकर उस बच्चे के इलाज के लिए इंजेक्शन मंगवाया और उसकी जान बचाई। अब आप सोचिए अगर संजीव अरोड़ा जी एक गरीब बच्चे के लिए इतना कुछ कर सकते हैं तो वो Ludhiana West को चमकाने के लिए कुछ भी कर सकते हैं।''

विरोधी पार्टी के उम्मीदवार पर निशाना साधते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा, ''संजीव अरोड़ा जी ने दो महीने में जितना काम किया है, आशु ने इतने सालों में एक भी काम नहीं किया है। संजीव अरोड़ा जी को वोट देना जो आपका सम्मान करेगा, ऐसे आशु को नहीं जो आपका अपमान करेगा।''

Created On :   11 Jun 2025 12:31 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story