लुधियाना उपचुनाव 2025: क्या नवजोत सिंह सिद्धू छोड़ेंगे कांग्रेस? पार्टी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट को लेकर उठ रहे सवाल

क्या नवजोत सिंह सिद्धू छोड़ेंगे कांग्रेस? पार्टी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट को लेकर उठ रहे सवाल
  • पंजाब की लुधियाना विधानसभा सीट पर उपचुनाव
  • कांग्रेस ने 40 स्टार प्रचारकों की जारी की लिस्ट
  • लिस्ट में सिद्धू का नाम न शामिल होने से हलचल तेज

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पंजाब की लुधियाना विधानसभा पर उपचुनाव होने है। इसे लेकर राजनीतिक दलों ने तैयारियां तेज कर दी है। इस बीच कांग्रेस ने बुधवार को स्टार प्रचारको की लिस्ट जारी की है। न्यूज एजेंसी आईएएनएस के मुताबिक, 2 जून को इस लिस्ट की कॉपी जारी की थी। हालांकि, इस लिस्ट में कांग्रेस ने पंजाब के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू का नाम शामिल नहीं किया है। जबकि, पार्टी ने राज्य के कई बड़े नेताओं को मौका दिया है।

कांग्रेस की स्टार प्रचारकों की लिस्ट से सिद्धू की दूरी

बता दें, 2016 में नवजोत सिंह सिद्धू ने भाजपा से इस्तीफा देकर साल 2017 में कांग्रेस ज्वाइन की थी। इसके बाद उन्हें कांग्रेस पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया था। सिद्धू के पार्टी अध्यक्ष बनने के बाद कांग्रेस में अंदरूनी विवाद पनपा शुरू हो गया। विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस के कार्यक्रमों से सिद्धू की गैरमौजूदगी देखी गई थी।

कांग्रेस से दूरी के दौरान नवजोत सिंह सिद्धू की कांग्रेस महासचिव और वायनाड सांसद प्रियंका गांधी के साथ उनकी समय-समय पर मुलाकात होती रही। सोशल मीडिया एक्स पर सिद्धू ने अपने ऑफिशियल अकाउंट से राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ कई तस्वीर भी पोस्ट की है।

राजनीति से दूरी के बाद सिद्धू को इस साल हुए आईपीएल में वह कमेंट्री करते हुए दिखाई दिए हैं। बता दें, आईपीएल सीजन 18 का आखिरी मैच 3 जून को खेला गया था। ऐसे में अब चर्चाएं है कि उनका नाम प्रचारकों की लिस्ट में जारी क्यों नहीं किया गया?

क्या कांग्रेस छोड़ेंगे सिद्धू ?

इस साल के 30 अप्रैल को सिद्धू से सवाल पूछा गया कि क्या वो कांग्रेस में रहेंगे? इसके जवाब में उन्होंने कहा कि क्या कोई प्रमाण देने की जरूरत है। अगर जिस चीज को प्रमाणित करना पड़े वो तुच्छ है।

भूपेश बघेल, अमरिन्दर सिंह राजा वरिंग, प्रताप सिंह बाजवा, सचिन पायलट, सुखजिंदर सिंह रंधावा, चरणजीत सिंह चन्नी, सुखविंदर सिंह सुक्खू, मुकेश अग्निहोत्री, विजय इंदर सिंगला, किशोरी लाल शर्मा, रवीन्द्र दलवी, सुखविंदर सिंह डैनी, प्रगट सिंह, राणा गुरजीत सिंह, गुरकीरत सिंह, कुलजीत सिंह नागरा, सुखपाल सिंह खैरा, इमरान प्रतापगढ़ी, अलका लांबा, संदीप दीक्षित, पवन खेड़ा, कन्हैया कुमार, मनीष तिवारी, गुरजीत सिंह औला, अमर सिंह, धर्मवीर गांधी, शेर सिंह घुबाया, पवन कुमार बंसल, जसबीर सिंह डिंपा, मो. सादिक, राज बब्बर, सुखबिंदर सिंह सरकन, राजिंदर सिंह बाजवा, अरुणा चौधरी, गुरशरण कौर, मोहित महिंद्रा, ईशरप्रीत सिंह सिद्धू, हरदेव सिंह लाडी, सुखविंदर सिंह कोटली और रमनीत सिंह सिक्की

‘आप’ विधायक गुरप्रीत बस्सी गोगी की मौत के बाद खाली हुई लुधियाना पश्चिम सीट से कांग्रेस ने भारत भूषण आशु को उम्मीदवार बनाया है। जबकि, आप ने संजीव अरोड़ा, बीजेपी ने जीवन गुप्ता और शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने परुपकार सिंह घुम्मन को उम्मीदवार बनाया है. यहां वोटों की गिनती 23 जून को होगी

Created On :   4 Jun 2025 11:15 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story