पंजाब सियासत: कांग्रेस से निष्काषित होने के बाद भी कम नहीं पड़े रहे नवजोत कौर सिद्धू के तेवर, अब पार्टी अध्यक्ष के खिलाफ लगाए ये गंभीर आरोप

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पंजाब कांग्रेस ने बीते सोमवार को पार्टी की दिग्गज नेता नवजौत कौर सिद्धू पर एक्शन लेते हुए उन्हें निष्कासित कर दिया था। दरअसल, पार्टी ने यह कार्रवाई नवजौत सिंह सिद्धू के उस बयान के बाद लिया था। जिसमें उन्होंने कहा था कि राज्य में मुख्यमंत्री बनने के लिए 500 करोड़ रुपये देने पड़ते हैं। हालांकि, कांग्रेस से निष्कासित होने का असर नवजौत सिंह सिद्धू पर दूर-दूर तक नहीं नजर आ रहा है। कांग्रेस के एक्शन के खिलाफ उनके तेवर ज्यों के त्यों हैं। नवजौत सिंह सिद्धू ने अब पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने कहा है कि अधिकांश पार्टी नेता उनके साथ हैं। उन्होंने दावा किया कि AICC और पंजाब कांग्रेस में भी अधिकांश नेता उनके साथ हैं।
यह भी पढ़े -शिवकुमार का भाजपा को संदेश, 'किसानों के मुद्दे को लेकर केंद्र पर निशाना साधें, राज्य पर नहीं'
कांग्रेस के एक्शन पर नवजोत सिंह सिद्धू की प्रतिक्रिया
नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा, "यह नोटिस राज्य के उस एक अध्यक्ष की ओर से दिया गया है जिसकी कोई मान्यता नहीं है।" उन्होंने आगे कहा कि इस तरह के नोटिस बहुत निकलते हैं। मेरी पार्टी से ऊपर लगातार बात हो रही है। नवजोत ने आगे कहा कि हमारी भी कंडीशन हैं कि हम चोरों का साथ नहीं देंगे। 4-5 लोग हैं जो कांग्रेस पार्टी को बर्बाद कर रहे हैं। अगर आप उनको साइड करने के लिए तैयार हैं तो हम उसके बाद सोचेंगे। उन्होंने कहा कि अभी सुखजिंदर रंधावा को जवाब देना है।"
इस दौरान नवजोत सिंह सिद्धू ने बताया कि सवाल पूछा गया था कि सारा पंजाब चाह रहा है आप सीएम क्यों नहीं बन रहे। इस पर मैंने कहा था कि सीएम बनने के लिए 500 करोड़ चाहिए। हमारे पास इतना पैसा नहीं है। क्योंकि हम लोग 500-1000 करोड़ इकट्ठा नहीं करते। उन्होंने कहा आप कि नवजोत सिद्धू की ईडी करा लो, इनकम टैक्स करा लो जो कि आप लोगों ने कर ही रखा है।
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पर जमकर साधा निशाना
इतना ही नहीं, बल्कि नवजोत कौर ने सुखजिंदर रंधावा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, "राजस्थान में रंधावा ने टिकटें बेची और उनके नशा तस्करों से संबंध हैं। रंधावा अपनी पत्नी को उपचुनाव तक नहीं जितवा सके।" उन्होंने आगे कहा, "मैने पंजाब में व्याप्त भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया था, ताकि राहुल गांधी इस मुद्दे को पंजाब में उठाएं। मगर मेरी बात को और ही ट्विस्ट दे दिया गया।"
उन्होंने कहा, "हमने कुछ शर्तें रखी हैं, राजनीति में दोबारा सक्रिय होने की। पंजाब कांग्रेस के असली जो नेता थे उन्हें हाशिए पर भेज दिया और लैंड हड़पने वालों को आगे ले आए हैं।"
Created On :  
