दलबदल मामला: राघव चड्ढा पर सौरभ भारद्वाज का पर्सनल अटैक, परिणिती चौपड़ा से शादी के लिए AAP को दिया क्रेडिट

राघव चड्ढा पर सौरभ भारद्वाज का पर्सनल अटैक, परिणिती चौपड़ा से शादी के लिए AAP को दिया क्रेडिट
बीजेपी में जाने के बाद राघव चड्ढा और आम आदमी पार्टी के बीच जुबानी जंग थमने का नाम नहीं ले रही है। आप के नेता लगातार राघव चड्ढा पर हमलावर है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बीजेपी में जाने के बाद राघव चड्ढा और आम आदमी पार्टी के बीच जुबानी जंग थमने का नाम नहीं ले रही है। आप के नेता लगातार राघव चड्ढा पर हमलावर है। इस बीच दिल्ली के पूर्व मंत्री और आप नेता सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा को घेरा है। उन्होंने कहा कि आपकी शादी (राघव चड्ढा) भी इसलिए हो पाई है क्योंकि आप इस पार्टी के द्वारा राज्यसभा के अंदर मेंबर बनाए गए। आप राज्यसभा के मेंबर थे, वरना आपको कोई नहीं पूछता। आपने पार्टी के साथ षडयंत्र किया और राज्यसभा की पूरी टीम को तोड़कर ले गए।

सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर कसा तंज

आप नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि किसी पार्टी को विचारधारा की वजह से ज्वाइन करते हैं। राघव चड्ढा को इस पार्टी में अच्छा नहीं लगता था तो वो जा सकते थे। इसका उन्हें पूरा हक है। जब आपके ऊपर ईडी का शिकंजा कसा तब आपने तय कर लिया कि भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन करेंगे। मगर आपने किसी को बताया नहीं। आपने बीजेपी के साथ षडयंत्र किया।

राघव की छवि बनाने में बीजेपी का हाथ - सौरभ भारद्वाज

सौरभ भारद्वाज ने कहा, "सेंट्रल गवर्नमेंट ने राघव चड्ढा से ये बात शेयर की कि आप गिग वर्कर्स, मोबाइल रिचार्ज और पैटरनिटी लीव जैसे मुद्दों को आप उठाओगे तो तुरंत इन मुद्दों पर काम होगा और आपकी पॉपुलारिटी बढ़ेगी। आपकी एक न्यूट्रल छवि बनेगी। राघव की इमेज बनाने के लिए बीजेपी की सरकार काम कर रही थी।"

सौरभ भारद्वाज ने कहा, "अभी राघव का एक वीडियो देखा जिसमें वो कहते हैं कि जैसे लोग कंपनी बदलते हैं, वैसे मैंने पार्टी बदल ली। मैं बताना चाहता हूं कि जब हम नौकरी बदलते हैं या किसी कंपनी में नौकरी बदलते हैं तो उसमें विचारधारा का कोई लेना देना नहीं होता। अगर आप कंपनी के अंदर भी नौकरी बदलते हैं तो तीन महीने का नोटिस देते हैं।"

Created On :  

Tags

Next Story