भारत जोड़ो न्याय यात्रा: राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने एक मंच से PM मोदी पर साधा निशाना, इन पांच प्वाइंट को लेकर बीजेपी सरकार पर कसा तंज

राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने एक मंच से PM मोदी पर साधा निशाना, इन पांच प्वाइंट को लेकर बीजेपी सरकार पर कसा तंज
  • राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्र पर साधा निशाना
  • राहुल गांधी ने किसानों को लेकर रखीं अपनी बात
  • मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी पर कसा तंज

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में विशाल जनसभा का संबोधित किया है। इस दौरान इन दोनों नेताओं ने किसान के दिल्ली में प्रदर्शन को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला।

राहुल गांधी का केंद्र पर तंज

राहुल गांधी ने कहा कि देश में बीजेपी के लोग नफरत और हिंसा क्यों फैला रहे हैं? हमें यात्रा के दौरान समझ आया कि देश में हर रोज किसानों, मजदूरों, गरीबों, छोटे व्यपारियों के साथ अन्याय हो रहा है। जिस समाज में अन्याय होता है, वहां नफरत और हिंसा ही फैलेगी।

राहुल गांधी ने आगे कहा कि देश में आदिवासी, पिछड़े, दलितों की आबादी करीब 73% है। कार्पोरेट, मीडिया, प्राइवेट अस्पतालों, स्कूलों के मैनेजमेंट में इस वर्ग का एक आदमी नहीं है। लेकिन देश को बनाने वाले आप जैसे लोग मनरेगा और कॉन्ट्रैक्ट लेबर की लिस्ट में मिलेंगे। ये अन्याय है, तभी हमने यात्रा में 'न्याय' शब्द जोड़ा है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश में हरित क्रांति, सफेद क्रांति, कंप्यूटर क्रांति समेत कई क्रांतिकारी काम किए हैं। ऐसे ही हम देश में एक और क्रांतिकारी काम करने जा रहे हैं। वह है जातिगत जनगणना।

मल्लिकार्जुन खरगे ने बीजेपी पर लगाया आरोप

इसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने प्रधानमंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि देश में मोदी जी के अच्छे दिनों की वजह से आज देश पर 185 लाख करोड़ रुपए का कर्ज है। SC, ST, OBC वर्ग के लोगों पर अत्याचार हो रहा है। 30 लाख सरकारी पद खाली हैं लेकिन भर्ती नहीं हो रही है। हर 2 घंटे में 5 आदिवासियों-दलितों पर अत्याचार होता है। देश में महिलाओं के खिलाफ अपराध हो रहे हैं।

कांग्रेस नेता खरगे ने कहा कि मोदी जी, केवल भाषण देने से समाज का उद्धार नहीं होता। समाज में सुधार पंडित नेहरू के दिखाए गए रास्ते और संविधान के मुताबिक चलने से होता है।

Created On :   13 Feb 2024 4:04 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story