राहुल गांधी का एमपी दौरा LIVE: मध्य प्रदेश के शहडोल पहुंचे राहुल गांधी, आक्रमक तेवर के साथ किया चुनावी शंखनाद

मध्य प्रदेश के शहडोल पहुंचे राहुल गांधी, आक्रमक तेवर के साथ किया चुनावी शंखनाद
मध्य प्रदेश में आज से चुनावी शंखनाद करेंगे राहुल गांधी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश में चुनाव के तारीखों का ऐलान हो चुका है। आज राहुल गांधी मध्य प्रदेश के विंध्य क्षेत्र के शहडोल जिले से चुनावी शंखनाद कर रहे हैं। मध्य प्रदेश विधानसभा चनाव को मद्देनजर रखते हुए राहुल गांधी की यह पहली बड़ी रैली होने जा रही है। शहडोल जिले के ब्यौहारी से जनसभा को संबोधित कर रहे राहुल गांधी की यह रैली इसलिए भी खास है क्योंकि पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को विध्य क्षेत्र से ही सबसे ज्यादा नुकसान का सामना करना पड़ा था। पार्टी को इस संभाग में कुल 30 सीटों में से केवल 6 सीटों पर ही जीत मिली थीं। आज राहुल गांधी अपने संबोधन के जरिए यहां की जनता को साधने की कोशिश कर रहे हैं। अगर पार्टी को यहां से बढ़त मिलती है तो इसे प्रदेश में कांग्रेस की आगे की राहे आसान हो जाएगी।

भाषण की कुछ महत्वपूर्ण बातें

जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि आडवाणी जी का मानना था कि बीजेपी और आरएसएस की असली प्रयोगशाला मध्यप्रदेश है। Mp में मरे हुए लोगों का इलाज किया जाता है। महाकाल लोक में शिव जी से चोरी होती है। बच्चों के मिड-डे मील से चोरी की जाती है। व्यापम घोटाला होता है। MBBS की सीट बेची जाती है। पटवारी बनने के लिए 15 लाख लगते हैं। हर रोज 3 किसान खुदकुशी करते हैं। किसानों को गोली मारी जाती है। रेप के विरोध में हत्या होती है। बीजेपी नेता आदिवासी पर पेशाब करता है। कांग्रेस की मध्यप्रदेश में सरकार बनते ही सबसे पहले होगी जातिगत जनगणना। तेंदूपत्ता संग्रहण में सरकार बनने पर मजदूरी ₹ 3,000 से बढ़ाकर ₹ 4,000 किया जायेगा।

Live Updates

  • 10 Oct 2023 8:21 AM

    बीजेपी की प्रयोगशाला में मृतकों का इलाज- राहुल गांधी

    कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, "बीजेपी की प्रयोगशाला में मृतकों का इलाज किया जाता है और उनके पैसे चुराए जाते हैं। यह भारत में कहीं और नहीं बल्कि मध्य प्रदेश में होता है।"



  • 10 Oct 2023 8:17 AM

    आदिवासी वर्ग का अपमान हो रहा है- राहुल गांधी

    शहडोल में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, "अगर भारत सरकार 100 रुपए खर्च करती है तो OBC वर्ग के अफसर सिर्फ 5 रुपए का निर्णय लेते हैं। अब आप ये बताइए अगर भारत सरकार 100 रुपए खर्च करती है तो आदिवासी अफसर कितने रुपए का निर्णय लेते हैं? आदिवासी अफसर 100 रुपए में से सिर्फ 10 पैसे का निर्णय लेते हैं। आदिवासी वर्ग का इससे बड़ा अपमान नहीं किया जा सकता है।"

  • 10 Oct 2023 8:15 AM

    मध्य प्रदेश की जनता त्रस्त है- कमलनाथ

    शहडोल जिले में जनसभा को संबोधित करने से पहले मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमल नाथ ने न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा, ''समय आ गया है जब झूठ और घोषणाओं की मशीन बंद होने वाली है। मध्य प्रदेश की जनता शिवराज सिंह को विदा करेगी जिन्होंने पिछले 18 साल में हमारे प्रदेश को चौपट प्रदेश बना दिया है। मध्य प्रदेश की जनता त्रस्त है। हर वर्ग दुखी है। इसका एहसास भाजपा और शिवराज सिंह चौहान को भी हो गया है। उसके पास कहने को कुछ नहीं है।"


  • 10 Oct 2023 7:55 AM

    राहुल गांधी का भाषण

    सभा में राहुल गांधी का संबोधन शुरु

  • 10 Oct 2023 7:37 AM

    थोड़ी देर में जनसभा को संबोधित करेंगे राहुल गांधी

    कांग्रेस सांसद राहुल गांधी सतना एयरपोर्ट पहुंचे। आज शहडोल के ब्यौहारी में आमसभा को संबोधित करेंगे। 

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी थोड़ी ही देर में शहडोल जिले के ब्यौहारी पहुंचेंगे। 

Created On :   10 Oct 2023 7:31 AM

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story