यात्रा: राहुल गांधी की आज सुल्तानपुर कोर्ट में पेशी, कुछ देर थमेगी भारत जोड़ो न्याय यात्रा

राहुल गांधी की आज सुल्तानपुर कोर्ट में पेशी, कुछ देर थमेगी भारत जोड़ो न्याय यात्रा
  • केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ दिया आपत्तिजनक बयान
  • 2018 में बेंगलुरु में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिया बयान
  • सुल्तानपुर की जिला एवं सत्र अदालत में दर्ज मामला

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को आज उत्तरप्रदेश की सुल्तानपुर अदालत में पेश होना है। राहुल ने 2018 में बेंगलुरु में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजिनक टिप्पणी की थी। उस समय बीजेपी के जिला उपाध्यक्ष विजय मिश्रा ने राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। कोर्ट में पेशी होने के चलते राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जा रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा कुछ समय के लिए थम जाएगी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम नरेश ने मंगलवार सुबह इसकी जानकारी दी। राहुल गांधी की अगुवाई में भारत जोड़ो न्याय यात्रा फिलहाल उत्तर प्रदेश में है।

राहुल गांधी ने 2018 में बेंगलुरु में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में गृहमंत्री अमित शाह को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया था। 4 अगस्त 2018 को सुल्तानपुर की जिला एवं सत्र अदालत में राहुल के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया। जिस पर जज योगेश कुमार यादव ने राहुल गांधी को समन भेजा।

जयराम नरेश ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा को सोमवार को 37 दिन हो गए हैं लेकिन ये यात्रा मंगलवार सुबह को थोड़ी देर के लिए रुकेगी और दोपहर दो बजे अमेठी के फुरसतगंज से दोबारा शुरू होगी। राहुल गांधी मंगलवार को सुबह 11 बजे सुल्तानपुर की स्थानीय कोर्ट में पेश हो सकते हैं।

विजय मिश्रा का कहना है कि घटना जिस समय पर हुई मैं उस समय बीजेपी का जिला अध्यक्ष था। राहुल गांधी ने बेंगलुरु में अमित शाह को विवादित टिप्पणी की थी। पार्टी का कार्यकर्ता होने के नाते मैंने अपने वकील के जरिए शिकायत दर्ज कराई और यह मामला बीते पांच सालों से जारी है। विजय मिश्रा के वकील संतोष कुमार पांडेय का कहना है कि अगर राहुल गांधी के खिलाफ पर्याप्त सबूत मिले तो उन्हें अधिकतम दो साल की सजा हो सकती है।

Created On :   20 Feb 2024 4:20 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story