लोकसभा चुनाव 2024: 'राहुल 2024 का लोकसभा चुनाव अमेठी सीट से लड़ेंगे'

राहुल 2024 का लोकसभा चुनाव अमेठी सीट से लड़ेंगे
  • कांग्रेस नेता राहुल गांधी 2024 का लोकसभा चुनाव अमेठी सीट से लड़ेंगे
  • ये दावा कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने किया

डिजिटल डेस्क, मुंबई। कांग्रेस नेता राहुल गांधी उत्तर प्रदेश में अपने पिछले अमेठी निर्वाचन क्षेत्र से 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ेंगे, एक शीर्ष नेता ने यहां मंगलवार को यह बात कही। यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने दोहराया कि गांधी परिवार पीढ़ियों से अमेठी के लोगों के लिए बहुत मेहनत करता रहा है और राहुल जी निश्चित रूप से 2024 के चुनाव में इस सीट से चुनाव लड़ेंगे। 2019 के संसदीय चुनाव में कांग्रेस को यहां शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था। राहुल गांधी अमेठी सीट पर भाजपा की स्मृति ईरानी से 55,000 से अधिक मतों के अंतर से हार गए थे।

हालांकि, वह केरल की वायनाड सीट 4.31 लाख से अधिक वोटों के भारी अंतर से जीतेे थे और पहली बार दक्षिण भारत से गहरा नाता जोड़ लिया था। यह दूसरी बार है, जब अजय राय ने राहुल गांधी के अपने पुराने गढ़ अमेठी लौटने की संभावना जताई है। इससे पहले अगस्त में उन्‍होंने लखनऊ में ऐसा ही बयान दिया था। मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष वर्षा गायकवाड़ और अन्य लोगों के साथ अजय राय ने राम मंदिर के उद्घाटन को एक राजनीतिक कार्यक्रम में बदलकर इसे भुनाने की कोशिश के लिए केंद्र और राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा की आलोचना की।

उन्होंने कहा, ''राम मंदिर का निर्माण आस्था का विषय है, न कि इसे कोई बड़ा आयोजन बना दिया जाए। यदि राम के प्रति आस्‍था हो तो एक दीपक और एक फूल भी पर्याप्त है। चुनावी वर्ष में लोगों को बेवकूफ बनाने के लिए भाजपा यह सब कर रही है। राम सबके हैं, सिर्फ भाजपा के नहीं।”

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   22 Nov 2023 3:10 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story