इंडिया टीवी-सीएनएक्स पॉल सर्वे में खुलासा: आज अगर लोकसभा चुनाव हुए तो इन 4 राज्यों में एनडीए को नहीं मिलेगी एक भी सीट

इंडिया टीवी-सीएनएक्स पॉल सर्वे में खुलासा: आज अगर लोकसभा चुनाव हुए तो इन 4 राज्यों में एनडीए को नहीं मिलेगी एक भी सीट
  • आम चुनावों को लेकर सर्वे में हुआ खुलासा
  • एनडीए को 4 राज्यों में जीरो सीट मिलने की उम्मीद
  • आंध्रप्रदेश में एनडीए और इंडिया दोनों को नहीं मिलेगी सीट

डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली। साल 2024 के मध्य में लोकसभा चुनाव होने है, हर राजनीतिक पार्टी ने आम चुनाव को लेकर चुनावी तैयारियां तेज कर दी है। बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए के विरोध में 26 विपक्षी दल एक साथ हो गए है। सत्ता में होने के चलते एनडीए तीसरी बार सत्ता में आने के लिए पूरे जोश शोर से लगा हुआ है। वह किसी भी हालत में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहता। दूसरी तरफ सत्ता सरकार को हराने के लिए विपक्षी दलों ने इंडिया नाम का एक गठबंधन बनाया है। हालांकि विपक्षी गठबंधन में ओडिशा सीएम नवीन पटनायक, बीएसपी चीफ मायावती, बीआरसी के केसीआर शामिल नहीं है। वो अपनी अपनी राह पर चलना चाहते है।

इसी बीच इंडिया टीवी-सीएनएक्स पॉल ने एक सर्वे किया है, ये सर्वे देश की सभी 543 सीटों के लिए किया गया है। सर्वे में जनता से लोकसभा चुनाव को लेकर राय पूछी गई। सर्वे में जो आंकड़े सामने आए हैं वे बेहद चौंकाने वाले हैं।

क्या कहते हैं आंकड़े?

सर्वे के आंकड़ों के मुताबिक, 4 राज्यों में एनडीए को जीरो यानी कि एक भी सीट नहीं मिलेगी। इन राज्यों में मणिपुर , केरल, आंध्र प्रदेश और पंजाब शामिल हैं। आपको बता दें मणिपुर में पिछले तीन महीनों से हिंसा जारी है, हिंसा को लेकर समूचा विपक्ष केंद्र सरकार पर हमलावर है।

मणिपुर

मणिपुर में 3 मई से हिंसक घटनाएं हो रही हैं. इस बीच किए गए इस सर्वे में एनडीए को राज्य की एक भी लोकसभा सीट पर जीतते नहीं दिखाया गया है, जबकि दोनों सीटों पर INDIA को जीत मिल सकती है।

मणिपुर- 2 लोकसभा सीटें

एनडीए- 0

INDIA- 2

केरल

केरल की 20 लोकसभा सीटों पर किए गए सर्वे के मुताबिक, एनडीए को एक भी सीट मिलने की उम्मीद नहीं है, जबकि विपक्षी गठबंधन INDIA को सभी 20 सीटों पर जीत मिल सकती है।

केरल- 20 लोकसभा सीटें

एनडीए- 0

INDIA-20

आंध्र प्रदेश

आंध्र प्रदेश की 25 लोकसभा सीटों के लिए चुनाव होना है। सर्वे में बताया गया है कि आंध्र प्रदेश की 25 सीटों में से एनडीए को एक भी सीट मिलने की उम्मीद नहीं है। सर्वे में एक रोचक तथ्य सामने आया है कि INDIA को भी कोई भी सीट नहीं मिलेगी, जबकि अन्य दलों को 25 सीटों पर जीत मिलने की उम्मीद है।

आंध्र प्रदेश- 25 लोकसभा सीटें

एनडीए- 0

INDIA- 0

पंजाब

पंजाब की 13 लोकसभा सीटों पर किए गए सर्वे के मुताबिक, यहां भी एनडीए को एक भी सीट नहीं मिलने वाली है, जबकि INDIA सभी 13 सीटें जीत सकता है।

पंजाब- 13 लोकसभा सीटें

एनडीए- 0

INDIA- 13

Created On :   30 July 2023 5:59 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story