Bankipur By-Election Result: रोहिणी आचार्य ने प्रशांत किशोर की जीत पर दी बधाई, जनता के वादों पर खरे उतरे अनंत शुभकामनाएं

रोहिणी आचार्य ने प्रशांत किशोर की जीत पर दी बधाई, जनता के वादों पर खरे उतरे अनंत शुभकामनाएं

डिजिटल डेस्क, पटना। बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जन सुराज पार्टी चीफ प्रशांत किशोर ने बीजेपी के तीन दशक पुराने अभेद्य किले में सेंध मार दी। उन्होंने इस सीट पर 18953 वोटों से जीत दर्ज की है। इसी बीच बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव की बड़ी बेटी रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने पीके को बधाई दी है। उन्होंने इस जीत को जनता के विश्वास और लोकतंत्र की जीत बताया।

रोहिणी आचार्य ने क्या कहा?

रोहिणी आचार्य ने कहा, "बांकीपुर उपचुनाव के नतीजे से ये फिर से साबित हो गया कि " जीत उसकी जरूर होती है, जो लगातार लड़ता है, जनता से जिसका निरंतर जुड़ाव होता है , जो कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों का सम्मान करता है और उनके साथ संपर्क व संवाद कायम रखता है।"

उन्होंने आगे कहा, "ये जीत भाजपा के विरोध और लोकतंत्र में जनता के विश्वास की जीत है l विजेता को हार्दिक बधाई और जन-समर्पित कार्यकाल व भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएं"। रोहिणी आचार्य का बयान भी राजनीतिक चर्चा का विषय बन गया है। उन्होंने एक तरफ प्रशांत किशोर को जीत की बधाई दी और दूसरी तरफ बीजेपी के विरोध और लोकतंत्र में जनता के विश्वास की जीत बताया है। बिहार की राजनीति में यह जो बदलाव हुआ है उसने राज्य में एक नई तस्वीर पेश कर दी है।

बांकीपुर विधानसभा सीट नितिन नवीन के पास थी

नितिन नवीन के सीट छोड़ने के बाद हुए उपचुनाव बांकीपुर विधानसभा सीट पहले बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के पास थी। उनके राज्यसभा जाने के लिए इस्तीफा देने के बाद इस सीट पर उपचुनाव कराया गया। यह चुनाव राज्य की सबसे चर्चित सीटों में शामिल रहा।


Created On :   4 Aug 2026 1:32 AM IST

Tags

Next Story