Bankipur By-Election Result: प्रशांत किशोर की जीत पर INDIA महागठबंधन के सहयोगी दल की आई प्रतिक्रिया, बीजेपी के अहंकार की हुई हार

प्रशांत किशोर की जीत पर INDIA महागठबंधन के सहयोगी दल की आई प्रतिक्रिया, बीजेपी के अहंकार की हुई हार

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार की बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जन सुराज पार्टी चीफ प्रशांत किशोर ने बीजेपी के तीन दशक पुराने अभेद्य किले में सेंध मार दी। उन्होंने इस सीट पर 18953 वोटों से जीत दर्ज की है। इसी बीच वीआईपी पार्टी प्रवक्ता देव ज्योति ने पीके को बधाई दी है।

वीआईपी पार्टी ने क्या कहा?

VIP पार्टी के प्रवक्ता ने परिणाम को लोकतंत्र की जीत और भाजपा के घमंड की हार बताया है। बांकीपुर की जनता ने अपने मताधिकार का प्रयोग करके स्पष्ट संदेश दे दिया है। इसका सीधा-सीधा मतलब यही है कि सत्ता का दंभ और जनविरोधी राजनीति बहुत अधिक समय तक नहीं चलने वाली। जनता ने अपने मताधिकार का प्रयोग करके सही स्पष्ट संदेश दिया है।

बीजेपी नेता मृत्युंजय तिवारी ने क्या कहा?

बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की बढ़त पर भाजपा नेता मृत्युंजय तिवारी ने कहा, "अभी कई राउंड की मतगणना बाकी है. थोड़ा और इंतजार कर लीजिए। आरजेडी का सूपड़ा साफ हो गया। राजद को सिरे से नकार दिया। जिस तरह युवाओं को दिग्भ्रमित किया गया। कुछ लोग जनता को गुमराह करने में लगे थे। उसी दौरान ये चुनाव हुआ. समीक्षा होगी। हमें भरोसा है कि अंतिम राउंड की मतगणना के बाद भाजपा के उम्मीदवार जीतेंगे।"

Created On :   4 Aug 2026 1:50 AM IST

Tags

Next Story