बिहार सियासत: सम्राट चौधरी के CM पद की शपथ लेने पर तेजस्वी यादव का तंज, 'Selected' मुख्यमंत्री बताकर दी बधाई

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार में बुधवार को सम्राट चौधरी ने नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। इसी के साथ सम्राट चौधरी बिहार में बीजेपी खेमे से पहले मुख्यमंत्री बन गए हैं। इस बीच सम्राट चौधरी के सीएम पद की शपथ लेने पर नेता प्रतिपक्ष और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने तंज कसा है। उन्होंने सम्राट चौधरी को 'सिलेक्टेड' मुख्यमंत्री बताते हुए बधाई दी है।
यह भी पढ़े -'बिहार चौतरफा विकास की नई ऊंचाई हासिल करेगा', सम्राट चौधरी को सीएम बनने पर पीएम मोदी ने दी बधाई
सम्राट चौधरी के सीएम पद की शपथ लेने पर तेजस्वी का तंज
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तेजस्वी यादव ने पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा, "सम्राट चौधरी द्वारा आज 𝐄𝐥𝐞𝐜𝐭𝐞𝐝 मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को गद्दी से उतारने की अपनी प्रतिज्ञा पूर्ण करने पर बधाई तथा 𝐒𝐞𝐥𝐞𝐜𝐭𝐞𝐝 मुख्यमंत्री बनने पर हार्दिक शुभकामनाएं. आशा है कि नए माननीय मुख्यमंत्री इस कड़वे, अप्रिय एवं कठोर तथ्य से पूर्ण रूप से अवगत होंगे कि 𝟐𝟏 वर्षों के 𝐍𝐃𝐀 शासन उपरांत भी नीति आयोग के अधिकांश मानकों, सत्तत विकास के सभी सूचकांकों सहित गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था, ध्वस्त विधि व्यवस्था, आय-निवेश, खर्च-खपत, नौकरी-रोजगार, गरीबी-पलायन, एक समान प्रगति-एकरूप संवृद्धि तथा मानव विकास के तमाम संकेतकों में बिहार राष्ट्रीय औसत से अत्यधिक कम और बहुत पीछे है।"
आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने लिखा, "सम्राट चौधरी द्वारा आज 𝐄𝐥𝐞𝐜𝐭𝐞𝐝 मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को गद्दी से उतारने की अपनी प्रतिज्ञा पूर्ण करने पर बधाई तथा 𝐒𝐞𝐥𝐞𝐜𝐭𝐞𝐝 मुख्यमंत्री बनने पर हार्दिक शुभकामनाएं. आशा है कि नए माननीय मुख्यमंत्री इस कड़वे, अप्रिय एवं कठोर तथ्य से पूर्ण रूप से अवगत होंगे कि 𝟐𝟏 वर्षों के 𝐍𝐃𝐀 शासन उपरांत भी नीति आयोग के अधिकांश मानकों, सत्तत विकास के सभी सूचकांकों सहित गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था, ध्वस्त विधि व्यवस्था, आय-निवेश, खर्च-खपत, नौकरी-रोजगार, गरीबी-पलायन, एक समान प्रगति-एकरूप संवृद्धि तथा मानव विकास के तमाम संकेतकों में बिहार राष्ट्रीय औसत से अत्यधिक कम और बहुत पीछे है।"
यह भी पढ़े -इलेक्टेड मुख्यमंत्री को गद्दी से उतारने की अपनी प्रतिज्ञा पूर्ण करने पर सेलेक्टेड सीएम को बधाई तेजस्वी यादव
सम्राट चौधरी को बताया सीलेक्टिड मुख्यमंत्री
आरजेडी ने कहा, "राजद नेता तेजस्वी यादव ने आगे लिखा-"आशा है कि नए 𝐒𝐞𝐥𝐞𝐜𝐭𝐞𝐝 मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बिहार की उन्नति, सुख-समृद्धि, शांति, सौहार्द, सुरक्षा और सर्वांगीण सुधार के लिए संकल्पित होकर सशक्त तरीके से काम करेंगे तथा बाहरियों के दिशा निर्देशों के आगे बिहारियों के स्वाभिमान को गिरवी नहीं रखेंगे. प्रादुर्भाव से समाजवादी श्री सम्राट चौधरी जी को पुन: हार्दिक शुभकामनाएं."
बिहार सचिवालय में सम्राट चौधरी ने बिहार मुख्यमंत्री का पदभार संभाल लिया है। इसकी फोटो बिहार सीएमओ के सोशल मीडिया एक्स पर शेयर की गई है। वहीं, बिहार की नई सरकार में जनता दल (यूनाइटेड) जेडीयू के विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
गौरतलब है कि, नीतीश कुमार अब राज्यसभा के सदस्य बन चुके हैं। उन्होंने मंगलवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा सौंप दिया था। इसके बाद उन्होंने अपना मंत्रिमंडल भंग कर दिया था। उनकी सरकार में सम्राट चौधरी उपमुख्यमंत्री थे। जिनके पास गृह मंत्रालय का प्रभार था।
Created On :   15 April 2026 3:35 PM IST












