मानसून सत्र: संसद के दोनों सदन में विपक्ष का भारी हंगामा, लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक स्थगित

- राज्यसभा की कार्यवाही झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन के बाद पूरे दिनभर के लिए स्थगित हुई थी
- हंगामे के चलते लोकसभा की कार्यवाही में बाधा
- मानसून सत्र के दौरान संसद के दोनों सदन में विपक्ष का हंगामा जारी
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मानसून सत्र के दौरान संसद के दोनों सदन में विपक्ष का हंगामा जारी है। हंगामे के चलते लोकसभा की कार्यवाही बीते दिन ही स्थगित हुई थी, जबकि राज्यसभा की कार्यवाही झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन के बाद पूरे दिनभर के लिए स्थगित हुई थी। आज जब दोनों सदनों में कार्यवाही शुरु हुई तब भी दोनों सदनों में जमकर बवाल देखने को मिला। शोरगुल के चलते दोनों सदनों को कार्यवाही दोपहर दो बजे स्थगित करनी पड़ी।
#monsoonsession2025 #RajyaSabha adjourned to meet again at 02:00 PM@harivansh1956 pic.twitter.com/QLbt7KJkhZ
— SansadTV (@sansad_tv) August 5, 2025
#monsoonsession2025 लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि विपक्ष सदन में बहस की अनुमति न देकर संसद की गरिमा को ठेस पहुँचा रहा है। विपक्ष के भारी शोर-शराबे के चलते लोकसभा की कार्यवाही आज दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दी गई।#Parliament #IndianDemocracy @ombirlakota @LokSabhaSectt pic.twitter.com/EvnFtYDmCE
— SansadTV (@sansad_tv) August 5, 2025
प्रश्नकाल और शून्यकाल दोनों ही सरकार को जवाबदेही बनाने और लोक महत्व मुद्दों को उठाने के औजार है। लेकिन लगातार विपक्ष के व्यवधान के कारण इस सत्र में अब तक 41 घंटे 11 मिनट गवां चुके हैं
Created On :   5 Aug 2025 12:48 PM IST