कांग्रेस के वरिष्ठ नेता का निधन: पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल ने अस्पताल में ली अंतिम सांस, कल होगा अंतिम संस्कार, UPA सरकार में निभाई ये जिम्मेदारियां

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री प्रकाश जायसवाल के निधन की खबर मिली है। उन्होंने 81 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। जानकारी के मुताबिक, उनका काफी समय से स्वास्थ्य ठीक नहीं था। आज शुक्रवार को अचानक ज्यादा तबीयत बिगड़ गई, इसके चलते उन्हें कानपुर के कार्डियोलॉजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है। बताते चलते है कि उनका कांग्रेस पार्टी से नाता था और डॉ मनमोहन सिंह की सरकार में कोयला मंत्री और गृह मंत्री बनाए गए थे।
यह भी पढ़े -दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र के निधन के बाद बंद हो गई 'अपने 2'? मेकर्स ने रूमर्स पर तोड़ी चुप्पी बताया सच
इस लोकसभा सीट से रहे चार बार सांसद
श्री प्रकाश जायसवाल उत्तर प्रदेश के कानपुर लोकसभा सीट से चार बार सांसद चुने गए थे। उन्हें संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (UPA) सरकार में कई महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभा चुके हैं। साल 2009 से 2014 के बीच केंद्रीय कोयला मंत्री रहे। इसके पहले उन्हें 2004 से 2009 के बीच गृह राज्यमंत्री की जिम्मेदारी दी गई थी। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान कुशल प्रशासन और संसदीय बहसों के लिए सदन में हमेशा सम्मान मिलते रहे।
राजनीतिक सफर की शुरुआत
जायसवाल का जन्म 25 सितंबर, 1944 को कानपुर में हुआ था। उनके राजनीतिक करियर की शुरुआत स्थानीय स्तर से हुई थी। कांग्रेस पार्टी में उन्हें शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिली। इसके बाद उन्हें प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संयुक्त सचिव बनाया गया। 1990 में पहली बार कानपुर से चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंचे। इसके बाद 1996, 2004 और 2009 में लगातार सांसद चुने गए। इस दौरान उन्होंने केंद्र में कोयला मंत्रालय और गृह राज्यमंत्री जिम्मेदारी संभाली।
यह भी पढ़े -उत्तराखंड यूकेडी नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री दिवाकर भट्ट का निधन, सीएम धामी ने जताया दुख
यहां होगी अंतिम संस्कार
जानकारी मिली है कि श्री प्रकाश जायसवाल के पार्थिव शरीर को कल शनिवार की सुबह कानपुर में ही अंतिर संस्कार किया जाएगा। उनके निधन की सूचना मिलने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी यूपी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई नेताओं ने श्रद्धांजलि दी।
Created On :   28 Nov 2025 11:08 PM IST












