राज्यसभा चुनाव 2024: निर्विरोध राज्यसभा चुनाव जीतीं सोनिया गांधी, बीजेपी के भी दो उम्मीदवार ने जीत हासिल की

निर्विरोध राज्यसभा चुनाव जीतीं सोनिया गांधी, बीजेपी के भी दो उम्मीदवार ने जीत हासिल की
  • सोनिया गांधी राज्यसभा के लिए चुनी गईं
  • राजस्थान में तीन सीटों में से एक सीट पर कांग्रेस का कब्जा
  • सोनिया गांधी पहली बार बनीं राज्यसभा सदस्य

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राजस्थान से निर्विरोध राज्यसभा चुनाव में जीत हासिल की है। वहीं, बीजेपी की ओर से चुन्नी लाल गरासिया और मदन राठौड़ भी निर्विरोध राज्यसभा का चुनाव जीत गए हैं। आज चुनाव अधिकारी ने तीन प्रत्याशियों को विजयी घोषित कर दिया।

निर्वाचन विभाग के अधिसूचना के मुताबिक, 20 फरवरी तक प्रत्याशी चुनाव से अपने नाम को वापस ले सकते थे। साथ ही, जरूरी होने पर 27 फरवरी को सुबह 9 से 4 बजे शाम तक मतदान होने वाले थे। मतगणना उसी दिन शाम पांच बजे से होने वाली थी। लेकिन तीनों सीटों के लिए तीनों ही प्रत्याशियों ने अपना नाम वापस नहीं लिया। ऐसे में चुनाव अधिकारी ने तीनों उम्मीदवार को विजयी घोषित कर दिया।

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी पहली बार राज्यसभा के लिए चुनावी मैदान में थीं। वे पांच कार्यकाल तक लोकसभा का सदस्य रह चुकी हैं। प्रदेश में विधायकों की संख्या के हिसाब से कांग्रेस पार्टी को यहां पर एक सीट पर जीत हासिल करना तय था। ऐसे में 77 वर्षीय निर्विरोध प्रत्याशी सोनिया गांधी उच्च सदन के चुनी गईं।

14 फरवरी को किया था नामांकन

इससे पहले 14 फरवरी को सोनिया गांधी ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया था। इस दौरान उनके साथ राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के अलावा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा मौजूद रहे थे। राज्यसभा के लिए अपना नामांकन दाखिल करने से पहले सोनिया गांधी ने जयपुर में विधायक दल की बैठक में शामिल हुई थीं।

सोनिया गांधी 1999 में कांग्रेस अध्यक्ष का पद संभाली थीं। इसके बाद से वह रायबरेली से पहली बार सांसद बनीं। बता दें कि, पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के बाद राज्यसभा जाने वाली वह गांधी परिवार की दूसरी सदस्य हैं।

Created On :   20 Feb 2024 12:29 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story