UP Politics: 'समाज को लड़ाने पर किया जा रहा फोकस, ताकि सरकार' अखिलेश यादव ने असम सीएम को लेकर दिया बड़ा बयान

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। समाजवादी पार्टी के मुखिया और कन्नौज विधानसभा सीट से विधायक अखिलेश यादव ने शुक्रवार को अपने संसदीय क्षेत्र का दौरा किया। जहां पर उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा की। इसके बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए केंद्र और राज्य सरकार पर हमला किया। इसके साथ ही सपा मुखिया ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के बयान पर टिप्पणी की है।
यह भी पढ़े -'बीजेपी के ‘डबल इंजन’ ही नहीं डिब्बे भी आपस में...' BJP मंत्री और विधायक विवाद पर अखिलेश यादव ने कसा तंज
असम सीएम के बयान पर क्या बोले?
अखिलेश यादव ने सीएम हिमंता बिस्वा सरमा के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि चुनाव नजदीक आने की वजह से इस प्रकार के बयान दिए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि समाज को लड़ाने के बजाय सरकार को शिक्षा व्यवस्था में सुधार और रोजगार के साधन मुहैया करने पार ध्यान देना चाहिए। उन्होंने आगे सीएम पर निशाना साधते हुए कहा कि वह हमेशा मुख्यमंत्री के पद पर बने रहना चाहते हैं। इस वजह वे समाज को बांटने वाले बयान देते रहते हैं।
यह भी पढ़े -भारत के भीतर चल रहे सांस्कृतिक पुनर्जागरण का सटीक चित्रण है राष्ट्रपति का अभिभाषण-गजेंद्र सिंह शेखावत
शंकराचार्य विवाद पर CM योगी को घेरा
शंकराचार्य विवाद मामले में सीएम योगी आदित्यनाथ ने बयान दिया था। इस पर उन्होंने कहा कि शंकराचार्य का बहुत बड़ा अपमान किया गया है। उन्होंने आगे सवाल उठाते हुए कहा कि क्या कोई योगी मुख्यमंत्री बन सकता है? जो शंकराचार्य का सम्मान नहीं कर सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि शंकराचार्य को बिना गंगा स्नान किए वापस लौटना पड़ा था। इसके बाद उन्होंने ऐसी बाते कही है, जिनका जवाब सरकार नहीं दे सकती है, क्योंकि उनके पास कोई जवाब ही नहीं है। अखिलेश यादव ने सरकार पर शंकराचार्य का जनबूझकर अपमान करने के आरोप लगाए हैं।
जनगणना पर दी प्रतिक्रिया
सपा मुखिया ने आगामी जनगणना को लेकर बड़ा बयान दिया है। उनका कहना है कि केंद्र सरकार जनगणना के माध्यम से देश के नागरिकों से जुड़ी सभी चीजें गिनने का काम करेगी। उन्होंने आगे बताया कि हमारी पार्टी चाहती है कि इसमें जातीय जनगणना को भी जोड़ा जाना चाहिए।
Created On :   30 Jan 2026 10:33 PM IST













