Falta Re Poll 2026: फाल्टा सीट से TMC उम्मीदवार ने चुनाव लड़ने से किया इनकार, तो सपा की आई प्रतिक्रिया, कहा - 'अब तो...'

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की फाल्टा विधानसभा सीट पर 21 मई को एक बार फिर से वोटिंग होनी है। इस बीच टीएमसी उम्मीदवार जहांगीर खान ने चुनाव से पीछे हट गए हैं। इसे लेकर अब समाजवादी पार्टी के नेता एसटी हसन ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि जहांगीर खान ने जो भी किया है वो सही है। सपा नेता ने चुनाव आयोग को भी घेरा और साथ ही देश की सभी विपक्षी पार्टियों से चुनाव का बहिष्कार करने की अपील की।
फाल्ट सीट पर उपचुनाव को लेकर सपा ने दी प्रतिक्रिया
फाल्टा सीट से टीएमसी उम्मीदवार जहांगीर खान के नामांकन वापस लेने पर सपा नेता एस. टी. हसन ने कहा, "अब तो ऐसा लगता है कि देश की सभी राजनीतिक पार्टियों को चुनाव का बहिष्कार कर देना चाहिए। जिस तरह से चुनाव में धांधली हो रही है, अब इस चुनाव का कोई औचित्य बचा नहीं है।"
उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा, "किसी की बात को कोई सुनने वाला नहीं है। चुनाव आयोग खुद पार्टी बन गया है तो इलेक्शन से फायदा क्या है? चुनाव न हो और बीजेपी वाले अपने आप को घोषित कर लें। जहांगीर खान ने जो भी किया है वो सही है क्योंकि वहां पर उपचुनाव में उन्हें निश्चित तौर पर हरा दिया जाता।"
फाल्ट सीट से टीएमसी उम्मदीवार ने बनाई दूरी
टीएमसी नेता जहांगीर खान ने कहा, "मैं फाल्टा का बेटा हूं और मैं चाहता हूं कि फाल्टा में शांति बनी रहे और यह विकास करे। हमारे मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी फाल्टा के विकास के लिए विशेष पैकेज दे रहे हैं, इसीलिए मैं इस निर्वाचन क्षेत्र में फिर से कराए जा रहे मतदान से खुद को अलग कर रहा हूं।"
इसके अलावा उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सड़क पर नमाज़ पढ़ने को लेकर दिए बयान पर प्रतिक्रिया दी है। समाजवादी पार्टी के नेता एस। टी। हसन ने कहा, "इस बयान का औचित्य क्या है? उत्तर प्रदेश में तो वैसे भी लोग अब सालों से सड़कों पर नमाज़ नहीं पढ़ रहे हैं। मुरादाबाद में दो शिफ्ट में नमाज होती है। ईद की नमाज भी दो शिफ्ट में हुई। दो साल से हो रही हैं। जब नमाज पढ़ते ही नहीं हैं तो बयान का क्या मतलब है? मैं समझता हूं कि हिंदू भाइयों को पोलराइज करने के लिए सियासी बयान है।"
Created On :   20 May 2026 12:09 AM IST












