पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम पोलिंग बूथ पर डाला वोट, जनता से की मताधिकार का इस्तेमाल करने की अपील

शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम पोलिंग बूथ पर डाला वोट, जनता से की मताधिकार का इस्तेमाल करने की अपील
नेता प्रतिपक्ष और BJP उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम पोलिंग बूथ पर डाला वोट, ममता सरकार पर निशाना साधा, लोगों से शांति पूर्ण मतदान करने की अपील की

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के तहत नेता प्रतिपक्ष और भारतीय जनता पार्टी उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम में स्थित मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर आज हो रही वोटिंग के दौरान नेता प्रतिपक्ष और बीजेपी उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि इस बार बंगाल में परिवर्तन होगा। अधिकारी ने दावा किया कि अगर इस बार बदलाव नहीं हुआ तो बंगाल में सनातन संस्कृति पर खतरा आ सकता है। बीजेपी नेता ने यह भी कहा कि भारतीय चुनाव आयोग अच्छा काम कर रहा है, लेकिन इलेक्शन के समय पर कुछ जगहों पर गुंडागर्दी देखने को मिल रही है। अधिकारी ने आरोप लगाया कि उनके एक पोलिंग एजेंट को गिरफ्तार कर लिया गया है और इस मामले में तुरंत सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के तहत नंदीग्राम और भवानीपुर से BJP उम्मीदवार और राज्य के नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने वोट डालने से पहले कहा कि उन्होंने पूजा-अर्चना की और अपने धर्म के अनुसार प्रणाम किया। साथ ही, अपने क्षेत्र के पोलिंग एजेंट्स से भी बात की। उन्होंने अपील की कि मतदान शांतिपूर्ण तरीके से होना चाहिए। अधिकारी ने SIR के मुद्दे पर बोलते हुए कहा कि अगर फर्जी या मृत वोटर और घुसपैठिए नहीं होंगे, तो ममता बनर्जी की जीत की कोई संभावना नहीं है। पश्चिम बंगाल में आज पहले चरण के तहत 152 सीटों पर वोटिंग हो रही हैं। सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

Created On :   23 April 2026 10:19 AM IST

Tags

Next Story