Piyush Goyal: लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर पीयूष गोयल ने साधा निशाना, कहा- देश में अराजकता फैलाने की साजिश कर रहे

लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर पीयूष गोयल ने साधा निशाना, कहा- देश में अराजकता फैलाने की साजिश कर रहे

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के एक बयान से देश में घमासान मचा हुआ है। जिसमें उन्होंने कहा था कि मोदी सरकार अगले एक साल में गिर जाएगी। बढ़ती मंहगाई औरआर्थिक असंतोष इस सरकार के गिरने के पीछे एक मुख्य कारण होगा। राहुल के इस बयान पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) जमकर निशाना साथ रही है।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफर्म एक्स पर एक पोस्ट किया है। जिसने उन्होंने लिखा राहुल गांधी का बयान कांग्रेस और सभी विपक्षी दलों की भारत को अस्थिर करने का सपना देखने वाले 'टूलकिट गैंग' द्वारा देश के खिलाफ रची जा रही एक बड़ी साज़िश की ओर इशारा करता है। यह कोई साधारण बयान नहीं, बल्कि देश में अराजकता फैलाने की एक गंभीर साजिश है।

कांग्रेस सांसद पर लगाया आरोप

केंद्रीय मंत्री ने राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी पर BJP के प्रति नफरत फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा देश को बदनाम करना, संवैधानिक संस्थाओं का अपमान करना, और विदेश जाकर विदेशी ताकतों से भारत के आंतरिक मामलों में दखल देने की अपील करना यह दिखाता है कि कांग्रेस के असली इरादे क्या हैं?

BJP प्रवक्ता ने शेयर किया वीडियो संदेश

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो साझा कर कहा कि विपक्ष के नेता (लोकसभा में) राहुल गांधी ने एक बार फिर दुस्साहस दिखाया है। कल एक बैठक में उन्होंने कहा कि मोदी सरकार एक साल के भीतर गिर जाएगी।

Created On :   24 May 2026 11:21 PM IST

Tags

Next Story