मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023: 40 सीटों पर हार-जीत के अंतर से तय होगा किस पार्टी की बनेगी सरकार, बीजेपी और कांग्रेस की निगाहें बड़े नेता की जीत पर

40 सीटों पर हार-जीत के अंतर से तय होगा किस पार्टी की बनेगी सरकार, बीजेपी और कांग्रेस की निगाहें बड़े नेता की जीत पर
  • 3 दिसंबर को आएंगे चुनावी नतीजे
  • मध्य प्रदेश में सियासी घमासान के बाद अब रिजल्ट के इंतजार

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव संपन्न हो चुके हैं। अब तीन दिसंबर को चुनाव के नतीजे आएंगे। राज्य में कई बड़े नेताओं का भविष्य भी तीन दिसंबर को तय होने वाला है। बीते दो महीने से राज्य में सियासी जंग जारी थी। बीजेपी और कांग्रेस ने राज्य की जनता को लुभाने के लिए एक के बाद एक कई वादें किए। रैली और जनसभाओं के दौरान भी स्थानीय मुद्दे को लेकर अनेकों लोकलुभावन वादें किए गए। अब राज्य में सभी राजनीतिक दल के नेता चुनाव के नतीजे का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि राज्य में वैसी कौन-सी सीटें हैं जहां पर बीजेपी और कांग्रेस के नेताओं के बीच कांटे की टक्कर है।

बीजेपी ने राज्य में 3 केंद्रीय मंत्री सहित सात सांसद चुनावी मैदान में उतारे हैं। जिनमें कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, केंद्रीय राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, केंद्रीय मंत्री पह्लाद सिंह पटेल, सांसद राकेश सिंह, गणेश सिंह, उदय प्रताप सिंह और रीति पाठक शामिल हैं। बीजेपी की ओर से राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय भी चुनाव मैदान में जोर आजमाइश करते नजर आए। ये सभी नेता जिन सीटों पर चुनाव लड़े वहां पर कांग्रेस भी पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ी। प्रदेश में ऐसी करीब 40 सीटें हैं जहां बीजेपी और कांग्रेस के दिग्गज नेता चुनाव लड़े हैं। इन नेताओं की जीत भी बीजेपी और कांग्रेस को राज्य की सत्ता दिलाने में मदद करेगी। क्योंकि, दोनों पार्टियों की ओर से ऐसे बड़े नेताओं की संख्या राज्य की एक तिहाई सीट के बराबर है। ऐसा कहना गलत नहीं होगा कि इन नेताओं के बल पर ही कोई पार्टी राज्य में अपनी सरकार बनाएगी।

इधर, कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं की भी किस्मत ईवीएम में कैद हो चुकी है। कांग्रेस नेता और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ छिंदवाड़ा से चुनाव लड़े हैं। इसके अलावा दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह राघौगढ़ से चुनावी में रहे। हीरालाल अलावा मनावर सीट, जीतू पटवारी राऊ, तरुण भनोत जबलपुर पश्चिम, मनोज शुक्ला नरेला, संजय शुक्ला इंदौर-1, आरिफ मसूद भोपाल (मध्य), दीपक जोशी खातेगांव, गोविंद सिंह लहार, पी.सी.शर्मा भोपाल (दक्षिण-पश्चिम) विधानसभा सीट से चुनाव लड़े हैं। इन सभी नेता की भी किस्मत ईवीएम में कैद हो चुकी है। इन सभी नेताओं की सीट पर प्रदेश की जनता की निगाहें टिकी हुई है।

विधानसभा सीट- बीजेपी / कांग्रेस

  1. दिमनी- नरेंद्र सिंह तोमर / रविंद्र सिंह तोमर
  2. ग्वालियर(ग्रामीण)- प्रद्युमन सिंह तोमर / सुनील शर्मा
  3. डबरा- इमरती देवी / सुरेश राजे
  4. दतिया- नरोत्तम मिश्रा / राजेंद्र भारती
  5. सुरखी- गोविंद सिंह राजपूत / नीरज शर्मा
  6. रहेली- गोपाल भार्गव / ज्योति पटेल
  7. दमोह- जयंत मलैया / अजय टंडन
  8. सतना- गणेश सिंह / सिंद्धार्थ कुशवाह
  9. देवतलाब- गिरीश गौतम / पदमेश गौतम
  10. सीधी- रीती पाठक / ज्ञान सिंह
  11. सिंगरौली- राम निवास शाह / श्रीमती रेनू शाह
  12. जबलपुर पश्चिम- राकेश सिंह / तरुण भनोत
  13. निवास- फग्गन सिंह कुलस्ते / चेन सिंह वरकाड़े
  14. नरसिंहपुर- प्रह्लाद सिंह पटेल / लखन सिंह पटेल
  15. गाडरवारा- उदय प्रताप सिंह / श्रीमती सुनीता पटेल
  16. अमरवाड़ा- मोनिका बट्टी / कमलेश शाह
  17. छिंदवाड़ा- विवेक बंटी साहू / कमलनाथ
  18. होशंगाबाद- सीताशरण शर्मा / गिरिजा शंकर शर्मा
  19. भोपाल (उत्तर)- आलोक शर्मा / आतिफ अकील
  20. नरेला- विश्वास सारंग / मनोज शुक्ला
  21. भोपाल (दक्षिण-पश्चिम)- भागवानदास सबनानी / पी.सी.शर्मा
  22. भोपाल (मध्य)- ध्रुव नारायण सिंह / आरिफ मसूद
  23. गोविन्दपुरा- कृष्णा गौर / रविंद्र साहू
  24. बुधनी- शिवराज सिंह चौहान / विक्रम मस्ताल
  25. शुजालपुर- इंदर सिंह परमार / रामवीर सिंह सिकरवार
  26. मनावर- शिवराम कन्नौज / हीरालाल अलावा
  27. इंदौर-1- कैलाश विजयवर्गीय / संजय शुक्ला
  28. डॉ. अम्बेडकर नगर(महू)- ऊषा ठाकुर / रामकिशोर शुक्ला
  29. राऊ- मधु वर्मा / जीतू पटवारी
  30. सांवेर- तुलसीराम सिलावट / श्रीमती रीना वौरासी सेतिया
  31. जावद- ओमप्रकाश सखचेला / समंदर पटेल
  32. राघौगढ़- हिरेंद्र सिंह बंटी बना / जयवर्धन सिंह
  33. केवलारी- राकेश पाल सिंह / रजनीश सिंह
  34. खातेगांव- आशीष गोविंद शर्मा / दीपक जोशी
  35. लहार- अमरीश शर्मा गुड्डू / गोविंद सिंह
  36. चुरहट- शरदेन्दु तिवारी / अजय सिंह राहुल
  37. सागर- शैलेंद्र जैन / निधि जैन

Created On :   20 Nov 2023 5:58 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story