Exit poll 2024: उत्तर प्रदेश में कुछ खास कमाल नहीं कर पाई सपा-कांग्रेस की जोड़ी! बीजेपी को पिछले चुनाव से भी ज्यादा सीटें मिलने का अनुमान

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। 80 लोकसभा सीटों वाले उत्तर प्रदेश में बीजेपी सभी एग्जिट पोल में बेहतरीन प्रदर्शन करती हुई दिखाई दे रही है। अगर एग्जिट पोल के नतीजे सही साबित होते हैं तो बीजेपी उत्तर प्रदेश में 62 से ज्यादा सीटें जीत सकती है। बता दें बीजेपी ने पिछले लोकसभा चुनाव में राज्य की 62 सीटें जीती थीं। वहीं, एनडीए को राज्य में 64 सीटें मिली थीं।
एग्जिट पोल में बीजेपी इस बार 62 से ज्यादा सीटें जीतती हुई दिखाई दे रही है। वहीं, इंडिया गठबंधन बीजेपी से काफी पीछे छूट रही है। राज्य में सपा और कांग्रेस एक साथ चुनाव लड़ी थी। ऐसे में माना जा रहा था कि राज्य में इस गठबंधन से बीजेपी को नुकसान हो सकता है। हालांकि, अभी तक एग्जिट पोल में सपा-कांग्रेस कुछ खास कमाल करती नजर नहीं आ रही है। राज्य में खुद कांग्रेस नेता राहुल गांधी रायबरेली से चुनाव लड़े हैं। वहीं, कन्नौज से अखिलेश यादव चुनावी मैदान में रहे। जिनका असर भी आसपास के संसदीय सीटों पर दिखता नजर नहीं आ रहा है। इसके अलावा न ही कांग्रेस या फिर सपा को ज्यादा सीटें मिलती दिखाई दे रही है।
इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया का एग्जिट पोल
एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक राज्य में बीजेपी को 64 से 67 सीटें मिल सकती है। वहीं, इंडिया गठबंधन को 8-12 सीटें मिलने का अनुमान है। इसके अलावा अन्य के खाते में 0 से 1 सीटें मिलने की संभावना है।
इंडिया टुडे- एक्सिस माय इंडिया
उत्तर प्रदेश- 80/80
एनडीए- 64-67
इंडिया गठबंधन- 8-12
अन्य- 0-1
एबीपी-सी-वोटर्स
एनडीए- 62-66
इंडिया गठबंधन- 15-17
अन्य- 0-0
न्यूज 24-टुडेज-चाणक्य
एनडीए- 68-75
इंडिया गठबंधन- 6-12
अन्य- 00
जन की बात
एनडीए- 68-74
इंडिया गठबंधन- 6-11
अन्य- 00
रिपब्लिक भारत- मैट्रिज
एनडीए- 69-74
इंडिया गठबंधन- 6-11
अन्य- 00
Created On :   1 Jun 2024 11:22 PM IST
Next Story














