पेशाब कांड के खिलाफ आदिवासी संगठनों ने रांची में निकाला मार्च

पेशाब कांड के खिलाफ आदिवासी संगठनों ने रांची में निकाला मार्च

डिजिटल डेस्क, रांची। मध्य प्रदेश पेशाब कांड के विरोध में आदिवासी संगठनों ने शनिवार को रांची में मार्च निकाला और हरमू स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय का घेराव करने की कोशिश की। प्रदर्शनकारी पेशाब कांड के आरोपी को फांसी देने की मांग कर रहे थे। पुलिस ने भाजपा कार्यालय की ओर बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों को रास्ते में ही रोक दिया।

आदिवासी संगठनों के लोग शनिवार दोपहर में रांची के हरमू मैदान में इकट्ठा हुए। उन्होंने केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, सांसद समीर उरांव के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

मार्च में शामिल लोगों ने कहा कि खुद को आदिवासियों का हितैषी बताने वाले झारखंड भाजपा के आदिवासी नेताओं ने इस कांड पर चुप्पी साधे रखी। किसी की जुबान से इस घटना को लेकर निंदा का एक शब्द तक नहीं निकला। इस प्रकरण से भाजपा का असली चेहरा सामने आ गया है।

मार्च का नेतृत्व करने वाले अजय तिर्की ने कहा कि भाजपा शासित राज्यों में आदिवासियों पर लगातार जुल्म हो रहे हैं। मध्य प्रदेश के पेशाब कांड से पूरा देश शर्मसार हुआ है, लेकिन भाजपा इस मसले पर केवल ढोंग कर रही है।

लक्ष्मी नारायण मुंडा ने कहा कि चुनाव में भाजपा को आदिवासी सबक सिखाएंगे। इतनी बड़ी घटना के बाद झारखंड के भाजपाइयों की चुप्पी शर्मनाक है। जब यह मामला सामने आया तब प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी अपना अभिनंदन करवा रहे थे। ऐसे नेता सिर्फ आदिवासियों के नाम पर अपनी राजनीतिक रोटी सेंक रहे हैं।

आदिवासी संगठनों के इस मार्च की वजह से हरमू बाईपास रोड पर लंबा जाम लगा रहा। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए बैरिकेडिंग कर रखी थी। इसे लांघने की कोशिश कर रहे प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच नोंक-झोंक भी हुई।

इधर, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने इस प्रदर्शन को सत्ता प्रायोजित राजनीतिक नौटंकी करार दिया।

(आईएएनएस)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   8 July 2023 3:36 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story