इंदौर में टैक्स वृद्धि के खिलाफ सड़क पर उतरे कांग्रेसियों पर बल प्रयोग

इंदौर में टैक्स वृद्धि के खिलाफ सड़क पर उतरे कांग्रेसियों पर बल प्रयोग

डिजिटल डेस्क, इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में नगर निगम द्वारा टैक्स में की गई बढ़ोतरी के खिलाफ कांग्रेस ने सोमवार को प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन ने बैरिकेड लगाए और बल प्रयोग भी किया। कांग्रेस के विधायक और महापौर पद के उम्मीदवार संजय शुक्ला के नेतृत्व में कांग्रेस ने कर बढ़ोतरी के खिलाफ प्रदर्शन करने का ऐलान किया था। उसी के तहत कांग्रेसी कार्यकर्ता सड़क पर उतरे। नगर निगम की तरफ बढ़ते कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए प्रशासन ने बैरिकेड लगाए और भारी पुलिस बल की तैनाती की।

जब कांग्रेसी कार्यकर्ता बैरिकेड को लांघने की कोशिश कर रहे थे तब पुलिस ने वाटर कैनन का उपयोग किया और बल प्रयोग किया। प्रदर्शन में हिस्सा ले रहे विधायक जीतू पटवारी का कहना है कि नगर निगम महापौर के चुनाव में भाजपा ने किसी भी तरह का कर न लगाने का वादा किया गया था। अब चोरी के रास्ते नक्शा पास कराने की राशि को 21 हजार से बढ़ाकर 51 हजार कर दी गई है। इसी तरह और भी कर बढ़ाए जा रहे हैं। इसी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर उतरे।

जीतू पटवारी ने आगे कहा कि निगम द्वारा रोज टेंडर निकाले जा रहे हैं, 50 प्रतिशत कमीशन की नगर निगम हो गई है। जैसी प्रदेश में 50 प्रतिशत की सरकार है, उसी तरह की निगम हो गई है। कर्मचारियों को वेतन देने की लिए निगम के पास पैसे नहीं हैं। यह कांग्रेस नहीं जनता का आंदेलन है।

(आईएएनएस)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   3 July 2023 3:38 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story