24 घंटे नॉनस्टॉप मानसून सत्र: योगी सरकार का 2047 विजन डॉक्यूमेंट..करीब 18 घंटे तक होगी चर्चा.. कुल 46 मंत्री छह शिफ्टों में रखेंगे बात

- उत्तर प्रदेश विधानसभा का ऐतिहासिक मानसून सत्र आज
- प्रदेश की विकास कार्यों पर चलेगी 24 घंटे चर्चा
- विजन डॉक्यूमेंट को पेश करने वाले मंत्रियों के लिए तैयार किया रोस्टर
डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र का आज तीसरा दिन है, जो ऐतिहासिक होने जा रहा है। आज 24 घंटे चलने वाले सदन की कार्यवाही सुबह 11 बजे से शुरू होने वाली है जो कल यानी गुरूवार सुबह 11 बजे तक नॉनस्टॉप चलेगी। इस दौरान विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश-2047 विजन डॉक्यूमेंट के लिए विशेष चर्चा होने वाली है। इन अहम मुद्दों पर करीब 17 से 18 घंटे तक लगातार बातचीत होने वाली है।
कल बोलेंगे सीएम योगी
इस विजन डॉक्यूमेंट के माध्यम से योगी सरकार राज्य के विकास के कार्यो को लेकर विजन पेश करेगी। सरकार की ओर से विधानसभा के सदन में 28 और विधान परिषद में 18 मंत्री इस विजन पर बात रखेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल चौथे दिन सदन के पटल पर विजन डॉक्यूमेंट 2047 के मुद्दे पर अपनी बात रखने वाले हैं।
इस दौरान सदन में सभी मंत्रियों की मौजूदी जरूरी है, इसके लिए 28 मंत्रियों का रोस्टर तैयार किया गया है, जो आज शाम 6 बजे से लेकर कल सुबह 11 बजे तक लागू रहने वाला है। इन सभी मंत्रियों का समय 6 शिफ्ट में बांटा गया है, जिसमें केवल एक शिफ्ट दो घंटे की रहेगी, जबकि बाकि शिफ्ट तीन-तीन घंटे की होंगी।
सभी मंत्रियों की ये रहेगी शिफ्ट
- आज यानी बुधवार शाम 6 से रात 9 बजे तक - लक्ष्मी नारायण चौधरी, राकेश सचान, नितिन अग्रवाल, विजय लक्ष्मी गौतम
- रात 9 से 12 बजे तक – योगेंद्र उपाध्याय, कपिल देव अग्रवाल, सतीश चंद्र शर्मा
- रात 12 से तड़के 3 बजे तक – अनिल कुमार, दयाशंकर सिंह, दयाशंकर मित्र दयालु, बृजेश सिंह
- तड़के 3 से सुबह 6 बजे तक – अनिल राजभर, गिरीश चंद्र यादव, बलदेव सिंह औलख, दिनेश खटिक, संजीव गोंड, रामकेश निषाद, मनोहर लाल मन्नू कोरी, केपी मलिक
- गुरुवार सुबह 6 से 9 बजे तक – जयवीर सिंह, नंद गोपाल गुप्ता नंदी, संदीप सिंह, रवींद्र जायसवाल, सोमेंद्र तोमर
- सुबह 9 से 11 बजे तक – सूर्य प्रताप शाही, संजय सिंह निषाद, गुलाब देवी, रजनी तिवारी
Created On :   13 Aug 2025 10:46 AM IST