Uttarakhand Panchayat Election Result: उत्तराखंड के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के रिजल्ट घोषित, भाजपा ने मारी बाजी, कांग्रेस सिर्फ इतनी ही सीटें जीत पाई

- पंचायत चुनाव का रिजल्ट जारी
- भाजपा को पंचायत चुनाव में मिली बड़ी जीत
- कांग्रेस के पाले में 64 सीटें
डिजिटल डेस्क, देहरादून। उत्तराखंड के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का रिजल्ट जारी हो गया है, इसमें जिला पंचायत सदस्यों के लिए 358 सीटों पर चुनाव हुए थे। इस चुनाव में भाजपा पहले स्थान पर रही, जबकि कांग्रेस दूसरे पायदान पर थी। कुल सीटों में से 101 सीटें सीधे भाजपा के पाले में रही। वहीं, कांग्रेस सिर्फ 64 सीटों पर जीत हासिल कर पाई है।
भाजपा का दबदबा कायम
आंकड़ों की बात करें तो भाजपा सीधे तौर पर 101 सीटों पर रही है और उसके समर्थित उम्मीदवार 23 सीटों पर विजेता रहें। कुल मिलाकर बीजेपी के खाते में 124 सीटें आई। वहीं, कांग्रेस की बात की जाए तो उसके प्रत्याशी 64 सीटों पर जीत हासिल कर पाए और उसके समर्थित प्रत्याशियों के पाले में 30 सीटें आईं। कुल मिलाकर कांग्रेस के पाले में 94 सीटें आई हैं। अगर इन आंकड़ों के लिहाज से देखा जाए तो भारतीय जनता पार्टी का दबदबा कायम है। अब कयास लगाए जा रहे हैं कि इस चुनाव पर भी कांग्रेस सवाल खड़े कर सकती है।
सीएम धामी ने नवनिर्वाचित उम्मीदवारों को दी बधाई
राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी विजेता उम्मीदवार को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी है। साथ ही कहा कि सभी प्रत्याशी एक साथ मिलकर अपने क्षेत्र में विकास करें। इसके लिए उन्होंने सरकार के साथ विकास कार्यों को लेकर आश्वासन भी दिया है। बता दें कि एक महीने पहले ही बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव हुआ था, इसमें महेंद्र भट्ट निर्विरोध चुने हुए थे और आते से ही पंचायत चुनाव की कमान संभाल ली।
Created On :   1 Aug 2025 8:13 PM IST