हरियाणा: विधानसभा का मानसून सत्र आज समाप्त, पक्ष- विपक्ष ने एक दूसरे पर साधा निशाना

- आम लोगों के मुद्दों को पुरज़ोर तरीके से उठाया-विपक्ष
- विपक्ष को तथ्यों के आधार पर मुद्दे उठाने चाहिए- सरकार
- विपक्ष ने चर्चा के दौरान कई बार सदन से वॉक आउट किया
डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र आज समाप्त हो गया। मानसून सत्र के आखिरी दिन पक्ष-विपक्ष ने एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए। सत्र को लेकर कांग्रेस विधायक गीता भुक्कल ने कहा हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र आज समाप्त हो गया है।
विपक्ष के तौर पर कांग्रेस पार्टी के सभी विधायकों ने आम लोगों के मुद्दों को पुरज़ोर तरीके से उठाया जैसे बिगड़ती कानून व्यवस्था, बेरोज़गारी, ड्रग्स, प्रदेश में बढ़ता जलभराव, बर्बाद हुई फसलें, ये सब मुद्दे थे। हमने सारे मुद्दे उठाए और हम उम्मीद कर रहे हैं कि सरकार ने विपक्ष को जो आश्वासन दिए हैं, अगले सत्र से पहले उन पर कार्रवाई दिखे।
हरियाणा विधानसभा सत्र पर हरियाणा सरकार के मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने कहा विपक्ष को तथ्यों के आधार पर मुद्दे उठाने चाहिए। लेकिन जब मुख्यमंत्री ने विस्तार से एक-एक बात का जवाब दिया तब विपक्ष ने वॉक आउट किया। ये हैरानी वाली बात है। ये गलत था।
Created On :   27 Aug 2025 6:41 PM IST