Bihar Politics: प्रियंका गांधी-रेवंत रेड्डी ने लिया वोटर अधिकार यात्रा में हिस्सा, आने वाले दिनों में और कौन-कौन होगा शामिल? जानें

प्रियंका गांधी-रेवंत रेड्डी ने लिया वोटर अधिकार यात्रा में हिस्सा, आने वाले दिनों में और कौन-कौन होगा शामिल? जानें
  • 'INDIA' की वोटर अधिकार यात्रा जारी
  • प्रियंका गांधी ने लिया रैली में हिस्सा
  • अखिलेश यादव भी जल्द आएंगे नजर

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बिहार में विपक्षी गठबंधन (INDIA) की वोटर अधिकार यात्रा जारी है। इस बीच मंगलवार (26 अगस्त) को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा, बिहार विधानसभा नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने यात्रा में हिस्सा लिया। कांग्रेस के बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरु ने बताया कि इस यात्रा में समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव भई शाहिल होंगे।

अखिलेश यादव भी होंगे यात्रा में शामिल

कांग्रेस के बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरु ने जारी मतदाता अधिकार यात्रा पर कहा कि जनता का आशीर्वाद कांग्रेस पार्टी और अन्य विपक्षी दलों के साथ है। अगर वोट चोरी न होती, तो प्रधानमंत्री मोदी प्रधानमंत्री नहीं बनते। हमने सबूत दिखाए हैं कि वोट चोरी के कारण ही भाजपा के उम्मीदवार हर निर्वाचन क्षेत्र में जीते हैं। यही कारण है कि हम 'वोट चोर'- 'गद्दी चोर' कहते हैं। आने वाले दिनों में अखिलेश यादव, झारखंड के मुख्यमंत्री, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और अन्य वरिष्ठ नेताओं सहित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) गठबंधन के कई वरिष्ठ नेता इस यात्रा में शामिल होंगे।

राहुल गांधी पर निशाना

'मतदाता अधिकार यात्रा' को लेकर शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे ने राहुल गांधी पर कड़ा प्रहार किया था। उन्होंने निशाना साधते हुए कहा था कि राहुल गांधी को लगता है कि लोकसभा चुनाव के दौरान उन्होंने जो झूठ फैलाया था, वो थोड़ा काम कर गया, लेकिन अब लोग समझदार हो गए हैं। चुनाव आयोग ने उन्हें खुली चुनौती दी है कि आकर सबूत दिखाएं, लेकिन राहुल गांधी में हिम्मत नहीं है क्योंकि उन्हें पता है कि बिहार में कांग्रेस का मुख्यमंत्री नहीं बनेगा, एनडीए का मुख्यमंत्री बनेगा।

Created On :   26 Aug 2025 11:06 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story