मिजोरम विधानसभा चुनाव 2023: मिजोरम में मंगलवार को सभी विधानसभा सीटों पर वोटिंग, 8.57 लाख मतदाता 174 उम्मीदवारों का तय करेंगे भाग्य

मिजोरम में मंगलवार को सभी विधानसभा सीटों पर वोटिंग, 8.57 लाख मतदाता 174 उम्मीदवारों का तय करेंगे भाग्य
मिजोरम विधानसभा चुनाव 2023 के मंगलवार को वोटिंग

मिजोरम में मंगलवार को विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। राज्य में कुल 40 विधानसभा सीटे हैं। मंगलवार को राज्य के 8.57 लाख मतदाता कुल 174 उम्मीदवारों का भाग्य ईवीएम मशीन में कैद करेंगे। आधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) मधुप व्यास ने बताया कि मिजोरम के सभी 1,276 मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे वोटिंग की प्रक्रिया शुरू होगी। इनमें 149 सुदूर और 30 मतदान केंद्र अंतरराज्यीय एवं अंतरराष्ट्रीय सीमा के आसपास है, जिसे काफी ज्यादा संवेदनशील घोषित किया गया है।

सभी बूथ पर मतदान कर्मी ईवीएम लेकर पहुंच चुके हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि राज्य में मतदान से पहले म्यांमा से लगी 510 किलोमीटर लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा और बांग्लादेश से लगी 318 किलोमीटर लंबी सीमा को सील कर दिया गया है। साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई है कि राज्य में शांतिपूर्ण चुनाव होते आए हैं। जो कि राज्य इसे आगे भी बरकरार रखेगी। राज्य में मतदान के लिए पोलिंग बूथ समेत राज्य के कोने कोने में सुरक्षा के पुखता इंतजाम कर लिए गए हैं। ताकि चुनाव के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी ना हो। अधिकारियों के मुताबिक, राज्य में कम से कम 3,000 पुलिस कर्मियों और 5,400 केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों चुनावों के लिए तैनात किया गया है।

राज्य में त्रिकोणीय मुकाबला

राज्य के कुल 174 उम्मीदवारों में से 18 महिला उम्मीदवार है। सत्तारूढ़ मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ), मुख्य विपक्षी दल जोरम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) और कांग्रेस ने राज्य की कुल 40 सीटों पर अपने प्रत्याशी को चुनावी मैदान में उतारा है।

कुल मिलाकर, 4,39,026 महिला मतदाताओं समेत 8,57,063 मतदाता मिजोरम विधानसभा चुनाव में अपने मताधिकार के इस्तेमाल के पात्र हैं। राज्य के कुल 8.57 लाख मतदाताओं में 4 लाख 13 हजार 64 पुरुष और 4 लाख 39 हजार 28 महिला मतदाता शामिल हैं।

VIP कैंडिडेट्स

मिजोरम विधानसभा में वर्तमान में मिजो नेशनल फ्रंट (MNF) के पास बहुमत है। मिजोरम की आइजोल पूर्व-1 सीट से मौजूदा मुख्यमंत्री जोरमथांगा चुनावी मैदान में हैं। इसके अलावा सेरछिप सीट से जोरम नेशनलिस्ट पार्टी (जेडपीएम) नेता और मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार लालडुहोमा चुनावी मैदान में हैं। उन्होंने पिछले विधानसभा चुनाव में इसी सीट से पांच बार सीएम रहे ललथनहवला को हराकर विधानसभा पहुंचे थे।


Created On :   6 Nov 2023 6:02 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story