लोकसभा चुनाव 2024: पहले चरण में यूपी की 8 लोकसभा सीटों पर मतदान, पुलिस ने सुरक्षा के किए पुख्ता इंतजाम

पहले चरण में यूपी की 8 लोकसभा सीटों पर मतदान, पुलिस ने सुरक्षा के किए पुख्ता इंतजाम
  • सोशल मीडिया पर होगी विशेष नजर
  • 24 घंटे निगरानी में लगे रहेंगे
  • सुबह 7 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक मतदान

डिजिटल डेस्क, लखनऊ।21 राज्यों की 102 लोकसभा सीटों पर 19 अप्रैल को पहले चरण के लिए मतदान होना है। इसमें उत्तरप्रदेश की 8 लोकसभा सीटें भी शामिल है, जहां 19 अप्रैल को मतदान होगा। यूपी डीजीपी ने मतदान को स्वतंत्र, निष्पक्ष और सकुशल सम्पन्न कराए जाने के लिए निर्देश दिए है। सुरक्षा को देखते हुए लोकसभा क्षेत्रों में भारी तादाद में पुलिस बल तैनात कर दिया है। वहीं डीजीपी ने बताया कि सोशल मीडिया पर विशेष नज़र रखी जा रही है। आठ लोकसभा सीटों पर वोटिंग का समय सुबह 7 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक रहेगा।

प्रथम चरण के चुनाव में 348 फ्लाइंग स्क्वायड टीम 459 स्टेटिक सर्विलांस टीम व 55 क्यूआरटी टीम बनाई गई। प्रदेश में कुल 1824 फ्लाइंग स्क्वायड टीम 1470 स्टेटिक सर्विलांस टीम व 459 क्यूआरटी टीम का गठन किया गया है। राज्य के पुलिस महानिदेशक ने जानकारी दी कि चुनाव में सुरक्षा के लिहाज से अतिरिक्त Force Multiplier के रूप में 6764 ग्राम चौकीदार व 155 पीआरडी जवान भी लगाए गए है।आठ सीटों पर कुछ सीट हाई प्रोफाइल सीट भी हैं, उस इलाके में पुलिस की टीम ड्रोन से भी निगरानी रखेगी। अंतर्राष्ट्रीय व अंतर्राज्यीय सीमा पर लगे बैरियर पर अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगाए भी लगाए गए है। 6018 निरीक्षक,उपनिरिक्षक व 35750 मुख्य आरक्षी,आरक्षी, 24992 होमगार्ड्स,60 कम्पनी पीएसी बल व 220 कम्पनी लगाई गई है। जो 24 घंटे निगरानी करेगी।

पहले चरण के लिए बुधवार 17 अप्रैल को शाम पांच बजे से चुनावी प्रचार थम गया था। निष्पक्ष चुनाव के लिए 19 अप्रैल को होने वाली वोटिंग के 48 घंटे पहले पार्टियों के प्रचार सार्वजनिक सभा, रोड शो और जुलूस के कार्यक्रमों पर पूरी तरह से बंद कर दिया गया था। पहले चरण की 102 सीटों में सबसे ज्यादा तमिलनाडु की 39 सीटें हैं, राजस्थान की 12, उत्तर प्रदेश की 8, उत्तराखंड की 5, अरुणाचल प्रदेश की 2, बिहार की 4, छत्तीसगढ़ की 1, असम की 4, मध्यप्रदेश की 6, महाराष्ट्र की 5, मणिपुर की 2, मेघालय की 2, मिजोरम की 1, त्रिपुरा की 1, पश्चिम बंगाल की 3, जम्मू कश्मीर, अंडमान निकोबार, लक्ष्यद्वीप और पुडुचेरी की एक लोकसभा सीट पर वोटिंग होगी। कांग्रेस पहले चरण में पश्चिमी यूपी की आठ सीटों में से सिर्फ एक सीट पर चुनाव लड़ रही है।

Created On :   18 April 2024 12:44 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story