एमपी विधानसभा चुनाव में कौन-सी पार्टी को बढ़त, बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर, नए सर्वे में किसे मिली बुरी खबर

एमपी विधानसभा चुनाव में कौन-सी पार्टी को बढ़त, बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर, नए सर्वे में किसे मिली बुरी खबर
कौन बनेगा एमपी का मुख्यमंत्री?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। 230 विधानसभा सीटों वाले मध्यप्रदेश में इस साल के अंत तक चुनाव होने वाला है। प्रदेश में कांग्रेस और बीजेपी के बीच सियासी गहमागहमी तेज है। राज्य में हर दिन लोकलुभावन वादे किए जा रहे हैं। साथ ही प्रदेश में हिंदुत्व की सियासत भी तेज है। भगवान श्री राम के भक्त हनुमान जी की भी एमपी चुनाव से पहले सियासत में एंट्री हो चुकी है। हालांकि कौन-सी पार्टी राज्य की सत्ता में काबिज होगी, यह तो चुनावी नतीजे के बाद ही साफ हो पाएगा। फिलहाल एमपी विधानसभा चुनाव को लेकर एक ताजा सर्वे सामने आया है। जिसमें सत्ताधारी पार्टी बीजेपी बढ़त की स्थिति में है। हालांकि कांग्रेस भी बीजेपी से ज्यादा पीछे नहीं है। जी न्यूज ने मैटराइज के साथ मिलकर एक सर्वे किया है, जिसमें 46 हजार लोगों से उनकी राय ली गई है, ताकि चुनाव से पहले राज्य की ताजा हालात के बारे में जानकारी मिल सके। साथ ही सर्वे में शामिल लोगों से पूछा गया कि वह राज्य में किसकी सरकार बनते हुए देखना चाहते हैं।

किसे कितनी सीट और कितना वोट प्रतिशत

जी न्यूज के मैटराइज ओपिनियन पोल के मुताबिक, राज्य में एक बार बीजेपी की सरकार बन सकती है। सर्वे के मुताबिक, बीजेपी को 45 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है। वहीं, कांग्रेस को 39 फीसदी वोट मिलते हुए दिखाई दे रहे हैं। विधानसभा सीटों की बात करें तो ओपीनियन पोल के आंकड़े बताते हैं कि 230 विधानसभा सीटों में से बीजेपी को 119-129 सीटें मिल सकती है। वहीं कांग्रेस को 94 से 104 सीटें मिलने की संभावानाएं हैं। इसके अलावा अन्य को 16 फीसदी वोट के साथ 4-9 सीटें मिलती हुई दिखाई दे रही है।

जी न्यूज के मैटराइज का सर्वे

पार्टी का नामसीट वोट प्रतिशत
बीजेपी

119-129 सीटें

45 %

कांग्रेस

94 से 104 सीटें

39%
अन्य

4-9 सीटें

16%

मुख्यमंत्री के तौर पर बेहतर चेहरा कौन?

सर्वे में जब जनता से यह सवाल किया गया कि राज्य में मुख्यमंत्री के तौर आपका पंसदीदा नेता कौन है तो ज्यादा लोगों ने वर्तमान समय में राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का नाम लिया। सीएम शिवराज को 34 फीसदी लोगों ने मुख्यमंत्री के तौर पर बेहतर चेहरा बताया है। वहीं 23 फीसदी लोगों ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता कमलनाथ को एक बेहतर मुख्यमंत्री के रूप में बताया है। वहीं कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह पर भी 6 फीसदी लोगों ने अपना भरोसा जताया। साथ ही कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया को 9 फीसदी लोगों ने मुख्यमंत्री के तौर अपनी पसंद बताई है। साथ ही कांग्रेस नेता जीतू पटवारी पर 9 फीसदी लोगों ने मुख्यमंत्री पद के लिए बेहतर उम्मीदवार के तौर पर चुना है। वर्तमान समय के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा को 3 और अन्य को 13 फीसदी लोगों ने सीएम बनाने की बात कही है।

सर्वे में मुख्यमंत्री के लिए कौन-सा नेता सबसे आगे?

मुख्यमंत्री के लिए नेता का नामकितने प्रतिशत वोट मिले

शिवराज सिंह चौहान

34 फीसदी

कमलनाथ

23 फीसदी

दिग्विजय सिंह

6 फीसदी

ज्योतिरादित्य सिंधिया

10 फीसदी

जीतू पटवारी

9 फीसदी

नरोत्तम मिश्रा

3 फीसदी

प्रदेश में चुनावी मुद्दा क्या होने वाला है?

सर्वे में शामिल लोगों से जब यह पूछा गया कि इस बार चुनावी मुद्दा क्या होने वाला है, तो 22 फीसदी लोगों ने 'रोजगार' का नाम लिया। 16 फीसदी लोगों ने विकास को बड़ा मुद्दा बताया। वहीं 6 फीसदी लोगों ने कानून व्यवस्था को तब्बजों दी। इसके अलावा 11 फीसदी लोगों ने राज्य में किसानों से जुड़ी समस्याओं को चुनाव के लिए एक बड़ा मुद्दा बताया है। 10 फीसदी लोगों ने कहा है आगामी विधानसभा चुनाव में भ्रष्टाचार एक बड़ा मुद्दा बनेगा। साथ ही 14 फीसदी लोगों ने महंगाई को एक बड़ा मुद्दा बताया है।

सर्वे का सवाल-चुनावी मुद्दा क्या होगा?

चुनाव मुद्दा क्या होगा?

वोट प्रतिशत

रोजगार

22 फीसदी

विकास

16 फीसदी

कानून व्यवस्था

6 फीसदी

किसानों से जुड़ी समस्या

11 फीसदी

भ्रष्टाचार

10 फीसदी

महंगाई

14 फीसदी

पीएम मोदी के कामकाज पर लोगों की राय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कामकाज को लेकर जब जनता से सवाल किया गया तो 46 फीसदी लोगों ने पीएम मोदी के कामकाज को बहुत अच्छा बताया। वहीं 44 फीसदी लोगों ने संतोषजनक बताया। साथ ही 09 फीसदी लोगों ने बेहद खराब बताया। वहीं 01 फीसदी लोगों ने इस मुद्दे पर अपनी राय नहीं रखने से मना कर दिया।

Created On :   15 Jun 2023 12:23 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story