नारी शक्ति वंदन अधिनियम: लोकसभा में पास होने के बाद राज्यसभा में महिला आरक्षण बिल पेश, सामने आई नेताओं की प्रतिक्रिया

लोकसभा में पास होने के बाद राज्यसभा में महिला आरक्षण बिल पेश, सामने आई नेताओं की प्रतिक्रिया
  • लोकसभा में पास हो चुका है नारी शक्ति वंदन अधिनियम
  • राज्यसभा में पेश किया गया बिल
  • सरकार की मंशा पर सवाल उठा रहे विपक्षी नेता

डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली। महिलाओं को आरक्षण देने के लिए सरकार ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा में पास होने के बाद अब राज्यसभा में पेश किया है। जहां इस विधेयक पर चर्चा जारी है। इसी बीच कई नेताओं ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर अपनी प्रतिक्रियाएं दी है। कई नेताओं ने इस बिल को लेकर सरकार की सरहना की है वहीं कई नेता इस बिल पर सरकार की मंशा पर सवाल उठा रहे हैं।

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा किसी को भी महिला आरक्षण बिल की आलोचना नहीं करनी चाहिए। यह बिल प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में लाया गया है और सभी को इसकी सराहना करनी चाहिए और इसका समर्थन करना चाहिए।

समाजवादी पार्टी सांसद एस. टी. हसन ने सरकार की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा यह अपनी पीठ थप-थपाने के लिए लाए हैं। क्या यह अभी लागू नहीं हो सकता था? अगर लोग पहले भी इसे लागू कर रहे थे तो अभी क्यों नहीं हो सकता था? यह सब एक जुमला है क्योंकि समय के साथ सब इसे भूल जाएंगे। इसमें 10-20 साल लगें कुछ नहीं कह सकते।


केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा यह राजनीतिक एजेंडा कैसे है? कांग्रेस ने 27 साल तक लटका कर रखा था... मोदी जी ने महिलाओं के लिए जो किया वह देश याद रखेगा... अभी बिल आया है और अभी परीसिमन होगा जिससे अगर कोई कोर्ट में चला भी जाए तो बिल वहां से खारिज ना हो जाए

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा यह एतिहासिक काम हुआ है। उनको पछतावा है कि यह उनके हाथ से नहीं हुआ। हमारे देश की महिलाएं खुश हैं और मैं उनको बधाई देता हूं।

Created On :   21 Sep 2023 2:05 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story