बिहार विधानसभा चुनाव 2025: अब तक चेनारी की जनता ने वामपंथी और दक्षिणपंथी विचारधारा वाले दलों से बना रखी है दूरी , समाजवादी दलों को देते है अधिक प्राथमिकता

अब तक चेनारी की जनता ने वामपंथी और दक्षिणपंथी विचारधारा वाले दलों से बना रखी है दूरी , समाजवादी दलों को देते है अधिक प्राथमिकता
2020 में कांग्रेस के चेनारी विधायक मुरारी प्रसाद गौतम ने फरवरी 2024 में कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया। कांग्रेस ने चेनारी में अपनी पकड़ बरकरार रखी है। चेनारी विधानसभा सीट एससी आरक्षित है। दुर्गावती और सोन नदी इस इलाके के लिए जीवनरेखा हैं। भौगोलिक संरचना की वजह से सिंचाई यहां सबसे बड़ी चुनौती है। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाओं की इलाके में बदहाल स्थिति है। बिजली भी आज एक संकट बना हुआ है।

डिजिटल डेस्क, पटना। 243 विधानसभा सीट वाले बिहार में चेनारी विधानसभा क्षेत्र, सासाराम लोकसभा सीट के अंतर्गत आती है, जो रोहतास जिले में है। 1962 में अस्तित्व में आई चेनारी विधानसभा सीट के मतदाताओं ने यहां समाजवादी विचारधारा वाले दलों को प्राथमिकता दी है।

चेनारी की जनता ने वामपंथी और दक्षिणपंथी विचारधारा वाले दलों से दूरी बना रखी है। 16 विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने 6 बार, बाकी 10 बार विभिन्न समाजवादी दलों को जीत मिली है। जिनमें जेडीयू को तीन बार, जनता दल दो बार, और आरजेडी, हिंदुस्तानी समाजवादी पार्टी, जनता पार्टी, लोक दल और राष्ट्रीय लोक समता पार्टी एक-एक बार विजयी रहे हैं।

2020 में कांग्रेस के चेनारी विधायक मुरारी प्रसाद गौतम ने फरवरी 2024 में कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया। कांग्रेस ने चेनारी में अपनी पकड़ बरकरार रखी है। चेनारी में 22.16 प्रतिशत एससी, 5 फीसदी एसटी और करीब 10 फीसदी मुसलमान वोटर्स है। चेनारी विधानसभा मुख्यतः ग्रामीण क्षेत्र है, केवल 3.8 प्रतिशत वोटर्स ही शहरी हैं।

चेनारी विधानसभा सीट एससी आरक्षित है। दुर्गावती और सोन नदी इस इलाके के लिए जीवनरेखा हैं। भौगोलिक संरचना की वजह से सिंचाई यहां सबसे बड़ी चुनौती है। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाओं की इलाके में बदहाल स्थिति है। बिजली भी आज एक संकट बना हुआ है।

बिहार में दो चरणों में 6 नवंबर और 11 नवंबर को वोटिंग होगी, नतीजे 14 नवंबर को आएंगे। आज 17 नवंबर को पहले चरण के नामांकन की आखिरी तारीख है। दूसरे चरण के लिए नामांकन की अंतिम तारीख 20 अक्टूबर थी।

Created On :   27 Oct 2025 3:00 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story