डिजर्ट स्पेशल: मीठे में बनाए प्रसिद्ध राजस्थानी बादाम का हलवा, स्वाद में लाजवाब है यह स्वीट डिश
By - Manuj Bhardwaj |23 Sep 2023 12:57 PM GMT
- बादाम का हलवा राजस्थान की एक पारंपरिक रेसिपी है
- यह हलवा त्योहारों पर विशेष रूप से बनाया जाता है
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बादाम का हलवा राजस्थान की एक पारंपरिक रेसिपी है। देश के दूसरे हिस्सों में भी इसे प्रसाद या मीठे के रूप में बनाया जाता है। इसे बनाना बहुत आसान होता है तो इसका स्वाद भी ऐसा की इसे बार-बार खाने का मन करता है। हलवा बनाने के लिए सबसे पहले बादाम को भिगोया जाता है। इसके बाद छिलका उताकर बादाम का पेस्ट बना लिया जाता है। तैयार पेस्ट को घी में भूनते हुए दूध और चीनी डालकर इसे और पकाया जाता है। यह हलवा त्योहारों पर विशेष रूप से बनाया जाता है। सर्दियों में इसे खाने पर विशेष स्वास्थ्य लाभ मिलता है।
सामग्री -
बादाम - 1 कप
दूध - 1.5 कप
घी - 1/4 कप
चीनी - 1/4 कप
केसर - 2 चुटकी
वीडियो क्रेडिट - Kabita's Kitchen
Created On :   23 Sep 2023 12:57 PM GMT
Next Story