इस गणेश चतुर्थी पोहे का प्रसाद बनाकर लगाए बप्पा को भोग, जानिए पंचकजाया की आसान रेसिपी

  • हिंदू धर्म में गणेश जी का देवताओं में खास महत्व है
  • आप पंचकजाया का प्रसाद बना कर बप्पा को भोग लगा सकते हैं

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में गणेश जी का देवताओं में खास महत्व है। गणपति को शिवजी के वरदान के कारण प्रथम पूज्य का वरदान प्राप्त है। इसी महीने 18 सितंबर से गणेश चतुर्थी त्योहार की शुरूआत होगी। पुराणों के अनुसार इसी दिन गणेश जी का जन्म हुआ था। यह गणेशोत्सव लगभग 10 दिनों तक चलता है। इस दौरान उनकी पूजा-अर्चना कर रोज भोग लगाया जाता है। बप्पा को मोदक सबसे प्रिय हैं लेकिन यह उत्सव दस दिनों तक चलता है इसीलिए आप मोदक के अलावा चूरमा लड्डू और पंचकजाया जैसे प्रसाद बना कर भी बप्पा को भोग लगा सकते हैं। आज हम आपके साथ पंचकजाया की रेसिपी शेयर कर रहे हैं। पोहे से बनने वाले इस भोग को आप बहुत आसानी से और कम समय में बना कर तैयार कर सकते हैं।

सामग्री:

घी - 2 बड़े चम्मच (1.5 बड़े चम्मच + 1.2 बड़े चम्मच)

काजू - 2 बड़े चम्मच

किशमिश - 2 बड़े चम्मच

ताजा कसा नारियल - 3/4 कप

मोटा पोहा - 2 कप

दूध - 1 कप (धीरे-धीरे डालें)

गुड़- 1 कप

इलाइची पाउडर - 1/2 छोटा चम्मच

वीडियो क्रेडिट- Shruti's Cooking channel

Created On :   6 Sep 2023 3:20 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story