जन्माष्टमी पर भगवान कृष्ण को लगाएं पंचामृत का भोग, इस आसान रेसिपी से

  • पूरे देश में इसकी तैयारियां धूमधाम से चल रही हैं
  • इस दिन पंचामृत के भोग का विशेष महत्व होता है

डिजिटल डेस्क, भोपाल। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को आने में अब कुछ ही घंटों का समय बाकी है। पूरे देश में इसकी तैयारियां धूमधाम से चल रही हैं। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन लोग मंदिरों में जाते हैं। जन्माष्टमी के दिन मंदिरों और घरों में भगवान श्री कृष्ण की मूर्ति को सजाया जाता है और विधि विधान से पूजा करते हैं। इसके साथ ही कृष्णा भगवान की तरह-तरह के पकवान का भोग लगाते हैं। लेकिन इस दिन पंचामृत के भोग का विशेष महत्व होता है। पंचामृत को भगवान कृष्ण का पसंदीदा माना जाता है। इसलिए इस दिन इसका भोग लगाया जाता है और प्रसाद के रूप में बांटा जाता है। ऐसे में आज हम आपको पंचामृत बनाने की एक आसान रेसिपी बताने वाले हैं, जिससे आप झटपट इसे बना कर तैयार कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए बेहद ही कम चीजों की जरुरत पड़ती है। आइए जानते हैं पंचामृत बनाने की आसान रेसिपी-

सामग्री

½ कटोरी - शहद

1 कटोरी – गाय का घी

2 कटोरी – चीनी

4 कटोरी - गाय का दही

8 कटोरा - गाय का दूध

तुलसी के साथ मिलाकर परोसें

वीडियो क्रेडिट- FOOD COUTURE by Chetna Patel

Created On :   5 Sep 2023 2:41 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story