करवा चौथ स्पेशल रेसिपी: करवा चौथ व्रत में सरगी के लिए बनाई जाती है यह पारंपरिक डिश, जानिए परफेक्ट मीठी मठरी बनाने का आसान तरीका

  • 1 नवंबर को सुहागिन महिलाएं करवा चौथ का व्रत रखेंगी
  • यह मठरी स्वाद में लाजवाब होती है और इसे बनाना बेहद आसान है
  • इसे अपने मनपसंद ड्राई फ्रूट कतरन के साथ गार्निश कर सकते हैं

डिजिटस डेस्क, नई दिल्ली। 1 नवंबर को सुहागिन महिलाएं करवा चौथ का व्रत रखेंगी। इस त्योहार में व्रत से पहले सरगी खाने का विशेष महत्व है। सरगी के लिए मीठी मठरी बनाने की काफी पुरानी परंपरा है। अगर आप ने इसे कभी घर पर नहीं बनाया है तो इस बार जरूर ट्राई करें। इसे बनाना बेहद आसान है और यह मठरी स्वाद में लाजवाब होती है। यह मैदा से बनी और घी में तली हुई पूरियां होती है जिसमें नमक या चीनी नहीं मिलाया जाता है। पूरियां तलने के बाद इसे चाशनी में डुबाया जाता है। चाशनी से निकालने के बाद आप इसे अपने मनपसंद ड्राई फ्रूट कतरन के साथ गार्निश कर सकते हैं। यह मठरी उपर से कुरकुरी और अंदर से नरम होती हैं। आप इन मठरियों को घी में ही तलें क्योंकि इससे स्वाद के साथ-साथ इनकी शेल्फ लाइफ भी बढ़ जाती है।

सामग्री -

मैदा - 1 कप (125 ग्राम )

देसी घी - 2 बड़ा चम्मच

चीनी - 1/2 कप (100 ग्राम)

इलायची पाउडर - 1/4 छोटा चम्मच

ड्राइ फ्रूट कतरन

घी - तलने के लिए

वीडियो क्रेडिट - Rita Arora Recipes

Created On :   26 Oct 2023 5:31 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story