रेसिपी: शाम के नाश्ते में झटपट बनाए दही के शोले, यहां जानिए पूरी रेसिपी

  • शाम के नाश्ते में कुछ नया ट्राई करें
  • दही के शोले सभी को पसंद आएगा
  • यहां जानिए पूरी रेसिपी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दही के शोले लगभग सभी को काफी पसंद आते हैं। यह खाने में जितनी टेस्टी लगती है इसे बनाना भी उतना ही आसान है। अगर आपके पास हंग कर्ड रखी हो तो इसे बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता है। अपने किचन में रखे कुछ सब्जियों और बेसिक मसाले की मदद से आप जब चाहें दही के शोले बनाकर इसका स्वाद ले सकते हैं। बच्चों के साथ-साथ बड़ों को भी ये स्नैक्स खूब पसंद आएगा। इसके अलावा आप अचानक घर आए मेहमान को कम मेहनत में कुछ अच्छा बनाकर खिलाना चाहते हैं तो यह बेस्ट ऑप्शन। यहां बताई रेसिपी की मदद से आप झटपट और परफेक्ट दही के शोले बना कर तैयार करेंगे। इसे तलते समय तेल को मीडियम गर्म रखें। दही के शोले को आप टोमैटो सॉस या केचअप के साथ सर्व कर सकते हैं। इसके अलावा अगर आप घर में कोई पार्टी थ्रो कर रहे हैं तो यह एक बेहतरीन स्टार्टर हो सकता है।

सामग्री -

दही - 3 कप

हरी शिमला मिर्च - 1/2

लाल शिमला मिर्च - 1/2

पीली शिमला मिर्च - 1/2

गाजर - 1/2

हरी मिर्च - 2

अदरक लहसुन पेस्ट - 1 चम्मच

पिसी हुई चीनी - 1/2 चम्मच

नमक - स्वादानुसार

काली मिर्च पाउडर - एक चुटकी

ताजा हरा धनिया - 1 बड़ा चम्मच (कटा हुआ)

पुदीना -1 बड़ा चम्मच (कटा हुआ)

सैंडविच ब्रेड - आवश्यकतानुसार

पानी - आवश्यकतानुसार

तेल - तलने के लिए

वीडियो क्रेडिट - Your Food Lab

Created On :   5 March 2024 10:07 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story