रेसिपी: सावन में भगवान शिव के लिए बनाएं स्वादिष्ट मिल्क केक, करें ये रेसिपी फॉलो और पाएं बाजार जैसा स्वाद
By - Bhaskar Hindi |8 July 2025 6:31 PM IST
- 11 जुलाई से शुरू होगा सावन का महीना
- लोग भगवान शिव की करते हैं पूजा
- भोले बाबा के लिए बनाएं स्वादिष्ट मिठाई
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सावन का महीना शुरू होने में अब ज्यादा दिन नहीं बचे हैं। ऐसे में लोग भगवान शिव की पूजा करने की तैयारियों में जुट गए होंगे। आज हम आपके लिए एक ऐसी शानदार रेसिपी लेकर आए हैं जिसका भोग भोले बाबा को लगाया जा सकता है। साथ ही, ये इतनी टेस्टी है कि सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। इसका नाम है मिल्क केक मिठाई। ये इतनी सॉफ्ट होती है कि मुंह में जाते ही घुल जाती है। लेकिन शर्त बस इतनी है कि मिठाई बनाई सही तरीके से जानी चाहिए। तो चलिए जानते हैं मिल्क केक बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत पड़ती है?
मिल्क केक मिठाई बनाने के लिए सामग्री
दूध - 2 लीटर
साइट्रिक एसिड/नींबू का रस/दही - 1 चुटकी/8-10 बूंदें
चीनी - 250-300 ग्राम/2 कप
घी - 50-60 ग्राम/1/2 कप से कम
क्रेडिट- Masala Kitchen
Created On :   8 July 2025 6:31 PM IST
Next Story